दर्दनाक हादसा: सुबह सवेरे रोडवेज बस और पिकअप की आमने-सामने टक्कर। 3 की मौत, 4 गंभीर घायल

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन लोगों की जान ले ली। श्यामपुर थाना क्षेत्र के 4.2 फ्लाईओवर के पास उत्तराखंड रोडवेज की बस और एक पिकअप वाहन की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो […]

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन लोगों की जान ले ली। श्यामपुर थाना क्षेत्र के 4.2 फ्लाईओवर के पास उत्तराखंड रोडवेज की बस और एक पिकअप वाहन की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पुलिस-प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

तड़के 4:30 बजे हुआ भीषण हादसा

पुलिस के अनुसार, टनकपुर डिपो की रोडवेज बस (UK07 PA 2812) नजीबाबाद से हरिद्वार की ओर आ रही थी, जबकि पिकअप वाहन (PB65 BH 7296) हरिद्वार से बिजनौर की ओर जा रहा था। पिकअप में करीब 10 लोग सवार थे।

दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप में सवार दो लोग फ्लाईओवर से नीचे जा गिरे।

तीन लोगों की मौत, चार घायल

हादसे की सूचना मिलते ही श्यामपुर पुलिस, रात्रि अधिकारी और अन्य पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं। घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय हरिद्वार भेजा गया।

उपचार के दौरान अहान (18) पुत्र शराफत, निवासी बड़ापुर, नजीबाबाद और एक अज्ञात लगभग 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।

वहीं गंभीर रूप से घायल शराफत (42) और उनकी पत्नी शबाना (35) को बेहतर इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में शबाना ने भी दम तोड़ दिया।

इन घायलों का चल रहा इलाज

हादसे में घायल अन्य लोगों का जिला चिकित्सालय हरिद्वार में उपचार जारी है। इनमें शामिल हैं—

  • अन्नू (18) पुत्र मेहंदी हसन
  • सोनी लाल (25) पुत्र राम रहीश, निवासी हरदोई
  • शमीम (42) पुत्र हसीनुद्दीन, निवासी बिजनौर

डॉक्टरों की निगरानी में सभी घायलों का इलाज जारी है।

पुलिस जांच में जुटी, यातायात हुआ बहाल

पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिए हैं और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

दुर्घटनाग्रस्त बस और पिकअप को हाइड्रा मशीन की मदद से सड़क से हटाकर यातायात सुचारु कर दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Also Read This

गेमिंग की लत से उजड़ा परिवार, बेटे की प्रताड़ना से टूटा बुजुर्ग पिता… डीएम के दरबार में छलका दर्द

देहरादून।जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और संवेदनशील समाधान के उद्देश्य से आयोजित समाधान दिवस में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सोमवार को जनता की समस्याएं...

Uttarakhand Weather Today 27 July: प्रदेशभर में भारी बारिश का अलर्ट; IMD ने जारी की चेतावनी

देहरादून। Uttarakhand Weather Today (27 July 2026): उत्तराखंड में आज यानी 27 जुलाई से मानसून एक बार फिर बेहद सक्रिय होने जा रहा है।...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts