अलर्ट: 7 जिलों में भारी बारिश-ओलावृष्टि की चेतावनी। ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के आसार

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बीते दिनों हुई बारिश, ओलावृष्टि और ठंडी हवाओं के बाद मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों के लिए ऑरेंज और […]

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बीते दिनों हुई बारिश, ओलावृष्टि और ठंडी हवाओं के बाद मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

7 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है।

इन क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली हवाएं 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती हैं।

इसके अलावा उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि राज्य के 3800 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। इससे चारधाम यात्रा मार्गों और ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है।

अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

राज्य के शेष जिलों में भी गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश, आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

देहरादून में बादल और बारिश के आसार

राजधानी देहरादून में आसमान आमतौर पर बादलों से घिरा रहेगा। कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

देहरादूनवासियों को गर्मी से मिली राहत

कई दिनों से भीषण गर्मी और हीटवेव की मार झेल रहे देहरादूनवासियों को गुरुवार रात हुई बारिश ने बड़ी राहत दी। काले बादलों के बीच हुई झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों ने राहत की सांस ली।

मौसम विभाग की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले यात्रियों को मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही सफर करने की सलाह दी गई है। साथ ही आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने को कहा गया है।

Also Read This

बड़ी खबर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी युवक को पुलिस ने देहरादून से दबोचा

मोरी/उत्तरकाशी, 10 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी थाना मोरी क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी युवक को...

पिता की वतन वापसी के लिए बेटी की मुहिम बनी जन-आंदोलन, अब तक जुटे ₹1.40 करोड़ से अधिक

उत्तरकाशी। 11 सितंबर, नीरज उत्तराखंडी सऊदी अरब में फंसे उत्तरकाशी के गोरसाड़ा गांव निवासी इंद्रमणि नौटियाल को स्वदेश वापस लाने के लिए उनकी बेटी दीपिका...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts