उत्तराखंड मौसम अलर्ट: देहरादून समेत 7 जिलों में तेज बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली की चेतावनी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के कई जिलों में तेज बारिश, ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली और झोंकेदार हवाओं को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। विशेष रूप से पर्वतीय और कुछ मैदानी जिलों में मौसम के तीव्र से अति तीव्र दौर […]

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के कई जिलों में तेज बारिश, ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली और झोंकेदार हवाओं को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। विशेष रूप से पर्वतीय और कुछ मैदानी जिलों में मौसम के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, तेज हवाएं चलने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं अन्य पर्वतीय जिलों में भी गर्जन, बिजली चमकने और तेज बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

देहरादून समेत कई जिलों में ओलावृष्टि के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में कहीं-कहीं ओलावृष्टि, तेज बौछारें और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है।

मैदानी जिलों हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भी गर्जन के साथ बिजली चमकने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

अचानक बदल रहा मौसम का मिजाज

प्रदेशभर में मौसम लगातार बदल रहा है। राजधानी देहरादून में गुरुवार सुबह तेज धूप और उमसभरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया, लेकिन शाम होते-होते मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई।कुमाऊं मंडल के अल्मोड़ा, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भी दिनभर बादल छाए रहे और कई स्थानों पर बारिश दर्ज की गई।

6 जून को भी जारी रहेगा मौसम का असर

मौसम विभाग के अनुसार 6 जून को भी पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम खराब बना रह सकता है।शुक्रवार सुबह से ही देहरादून में बारिश और तेज़ बिजली कड़क रही है ।

इसे देखते हुए पर्वतीय जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से आकाशीय बिजली, तेज हवाओं और भारी बारिश के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़क बाधित होने की आशंका को देखते हुए यात्रियों को मौसम अपडेट के बाद ही यात्रा करने की सलाह दी गई है।

Also Read:

👉 हादसा: बदरीनाथ जा रहा टेंपो ट्रैवलर पलटा। महिला श्रद्धालु की मौत, 17 घायल
👉 बड़ी खबर: धामी सरकार ने खोले दायित्वों के पत्ते, 18 भाजपा नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
👉 एक्शन: कुख्यात महिला ड्रग माफिया मेहराज देहरादून से गिरफ्तार

Also Read This

अलर्ट : दो दिन मूसलाधार बारिश की चेतवानी । पढ़िए खबर, रहिए सावधान

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 20 जुलाई के लिए राज्य के कई...

सावधान : देहरादून में उफनती नदी के बीच टापू पर फंसे 7 लोग । SDRF ने किया रेस्क्यू 

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच राजधानी देहरादून से एक बड़ी खबर सामने आई है। कैंट थाना क्षेत्र स्थित संतला...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts