बिग ब्रेकिंग: केदारनाथ में बड़ा हादसा, हेलीकॉप्टर क्रेश

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ गरुड चट्टी क्षेत्र में हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है, जिसमें सवार 6 लोगो की मौत हो गई है। हैलीकॉप्टर एक निजी कंपनी का बताया जा रहा है।और ये हादसा केदारनाथ से करीब 2 किलोमीटर दूर गरुड़चट्टी में हुआ है। यह चॉपर आर्यन कंपनी का बताया जा रहा है। लंबे समय से इसकी मरम्मत […]

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ गरुड चट्टी क्षेत्र में हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है, जिसमें सवार 6 लोगो की मौत हो गई है।

हैलीकॉप्टर एक निजी कंपनी का बताया जा रहा है।और ये हादसा केदारनाथ से करीब 2 किलोमीटर दूर गरुड़चट्टी में हुआ है। यह चॉपर आर्यन कंपनी का बताया जा रहा है। लंबे समय से इसकी मरम्मत भी नहीं हुई थी। हादसे का कारण चाहे कुछ भी रहा हो लेकिन जिला प्रशासन की लापरवाही हमेशा श्रद्धालुओं पर भारी पड़ती है। इस हादसे में पायलट समेत छह लोगों की मौत की सूचना है। दुर्गम  भौगोलिक परिस्थिति होने के कारण प्रशासन अभी कोई अपडेट नहीं दे पा रहा है।

जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग समेत उड्डयन विभाग हादसे की जांच में जुटा है।

मृतकों का विवरण
1 अनिल सिंह, पायलट उम्र-57 निवासी महाराष्ट।
2. पूर्वा रामानुज, उम्र- 26 वर्ष निवासी गुजरात।
3. क्रुती बराड उम्र- 30 वर्ष निवासी गुजरात।
4. ऊर्वी बराड उम्र- 25 वर्ष निवासी गुजरात।
5. सुजाता उम्र- 56 वर्ष निवासी तमिलनाडू।
6. प्रेम कुमार उम्र- 63 वर्ष निवासी तमिलनाडू।
7. कला उम्र- 60 वर्ष निवासी तमिलनाडू।

Also Read This

QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले की पूरी जानकारी, समस्त कार्यक्रमों की समय-सारणी अपने फोन पर होगी उपलब्ध

जयप्रकाश श्रीनगर गढ़वाल......महापौर आरती भंडारी ने किया विशेष QR कोड लॉन्च, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मिलेगी डिजिटल सुविधा; मेले को तकनीक से जोड़ने...

01 दिसम्बर को यहां लगेगा विशाल मेगा रोजगार मेला – 40 से अधिक कंपनियां करेंगी प्रतिभाग!

पौड़ी गढ़वाल सहित आसपास के जनपदों के युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर।युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर लेकर आ...

Related Posts