निंदनीय :असहाय वृद्ध महिला पर अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा हमला

वृद्ध असहाय व्यक्ति भी दिन प्रतिदिन ऐसी घटनाओं का शिकार हो रहे है,जहां उनके साथ मारपीट लूट जैसी निंदनीय घटना घटित होती हैं!आपको बता दें, ऐसा ही एक मामला लाखामंडल क्षेत्र के पणखेत से सामने आया है,जहां झोपड़ी में रह रही एक बुजुर्ग महिला को कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने पीट कर घायल कर दिया|

 राजस्व पुलिस क्षेत्र लाखामंडल अंतर्गत धौरा- पूडिया गांव के पणखेत पंचायत में चंद्रकला देवी 65 वर्ष झोपड़ी में अकेली निवास करती हैं| महिला काफी गरीब है स्थानीय ग्रामीणों से अनाज आदि मांग कर किसी तरह गुजारा चलाती है|शुक्रवार शाम को झोपड़ी में कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें बुरी तरह मारा-पीटा| 

सूचना मिलने पर पहुंची राजस्व पुलिस टीम ने गंभीर घायल महिला को उपचार के लिए राज्य के अस्पताल नौगांव पहुंचाया | जहाँ डॉ ने महिला की गंभीर हालत देख महिला को हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया|

राजस्व पुलिस ने कहा कि, घायल बुजुर्ग महिला के स्वस्थ होने पर उनके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई करेंगे|

घटना की सूचना मिलने पर जौनसार बावर जनकल्याण विकास समिति लाखामंडल के अध्यक्ष बचना शर्मा दून अस्पताल में भर्ती घायल बुजुर्ग महिला से मिलने पहुंची और उनका हाल जाना समिति अध्यक्ष ने इस घटना पर नाराजगी जताई और मामले की कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है|

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts