ग्रामीणो के साथ मनायी हेंवलवाणी ने अपने प्रसारण की 9वी वर्षगाँठ

चम्बा : सामुदायिक रेडियो हेंवलवाणी ने अपने प्रसारण की 9वी वर्षगाँठ चम्बा ब्लॉक के ग्राम पंचायत स्वाड़ी के ग्रामीणो के साथ मनाई|  कार्यक्रम में सभी लोगो को रेडियो की महत्ता के बारे में बताया गया,साथ ही गांव की आशा कृष्णा सेमवाल व स्वास्थ्य उप केन्द्र जरधार गांव के डॉo मन्जीत द्वारा ग्रामीणो को कोरोना वैक्सीनेशन […]

चम्बा :

सामुदायिक रेडियो हेंवलवाणी ने अपने प्रसारण की 9वी वर्षगाँठ चम्बा ब्लॉक के ग्राम पंचायत स्वाड़ी के ग्रामीणो के साथ मनाई|  कार्यक्रम में सभी लोगो को रेडियो की महत्ता के बारे में बताया गया,साथ ही गांव की आशा कृष्णा सेमवाल व स्वास्थ्य उप केन्द्र जरधार गांव के डॉo मन्जीत द्वारा ग्रामीणो को कोरोना वैक्सीनेशन के बारे में जानकारी दी गई और बताया गया कि वैक्सीन से  घबराने की जरूरत नहीं है| 

 लोगों को कोरोना वैक्सीन के बारे में जागरूक किया गया, साथ ही कोविड-19 से बचाव के तौर तरीके बताए गए और ग्रामीण महिलाओं के स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी दी गई|  आशा द्वारा सभी महिलाओं को और नवजात शिशु को स्वास्थ्य की जानकारी दी गई|  कार्यक्रम में हेंवलवाणी  के स्टेशन मैनेजर रवि गुसाईं, आरती बिष्ट, राजेंद्र जोशी, सुशील सकलानी, ग्राम प्रधान संगीता देवी, वार्ड सदस्य संतोषी गुसाईं, उप प्रधान सुशील सकलानी व गांव के रामलाल सेमवाल,  शक्ति उनियाल, रितु सेमवाल, हरीश कुमार व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे|

Also Read This

ब्रेकिंग: देहरादून में कल सभी स्कूल बंद, देखें आदेश

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।18 अगस्त...

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

Related Posts