एक्शन में नायक!निर्माण कार्यों का लिया जायजा!

रिपोर्ट/विजेन्द्र राणा 

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री बनते ही मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत बड़े फैसले लेते हुए एक्शन दिख रहे है|

आपको बता दें कि, रविवार को पलटन बाजार एवं परेड ग्राउंड में स्मार्ट सिटी के कार्यों का औचक स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री के इस औचक  निरीक्षण से वहां  मौजूद अफसरों के हाथ पांव फूल गए। 

पलटन मार्केट के निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीईओ स्मार्ट सिटी/जिलाधिकारी देहरादून को निर्देश दिये कि, निर्माण कार्यों में लगी सभी एजेंसियों के माध्यम से कार्य में और तेजी लाई जाए।  निर्माण कार्यों से व्यापारियों और जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। 

निर्माण से संबंधित सभी कार्य रात्रि में किये जायें। धूल की समस्या के समाधान के लिए कार्यस्थल पर तुरंत समाधान किया जाए। मुख्यमंत्री तीरथ ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि, पल्टन मार्केट में सड़क निर्माण के साथ ही सीवरेज और तारों की समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए| 

आपको बता दें कि, 30 अप्रैल तक पलटन बाजार के कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री  ने गुणवत्ता की ओर इशारा करते हुए कहा कि कार्य कि, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। विद्युत, सीवरेज, सड़क निर्माण और अन्य सभी कार्य एक साथ किये जायेंगे। 

सीएम तीरथ ने इससे पूर्व परेड ग्राउण्ड में चल रहे स्मार्ट सिटी के कार्यों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये परेड ग्राउंड में स्मार्ट सिटी के तहत जो भी कार्य होने हैं, वे निर्धारित अवधि में पूरे किये जाये। मुख्यमंत्री ने गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की बात भी कही| 

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts