घर में घुसा चोर । सामान चुराया कम नष्ट किया ज्यादा ।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड में नैनीताल के एक घर से चोर सामान की चोरी कम और उसे नष्ट ज्यादा करके चला गया है । घर की हालत को देखकर लगता है कि घर की ग्रिल काटकर घुसा चोर चोरी से ज्यादा घर में नुकसान ज्यादा करना चाहता था । पुलिस ने चारों तरफ महकमे को […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड में नैनीताल के एक घर से चोर सामान की चोरी कम और उसे नष्ट ज्यादा करके चला गया है । घर की हालत को देखकर लगता है कि घर की ग्रिल काटकर घुसा चोर चोरी से ज्यादा घर में नुकसान ज्यादा करना चाहता था । पुलिस ने चारों तरफ महकमे को सतर्क करके चोर को जल्द पकड़ने का दावा किया है ।

नैनीताल के धामपुर बेंड क्षेत्र में आज एक घर में चोरी की सूचना के बाद पुलिस पहुंची । चोरों ने मकान में रखे एल.ई.डी., गीजर, नल टोंटी आदि की चोरी की वहीं उन्होंने बिस्तर, सामान आदि को बाथरूम में भिगाने के लिए रख दिया और दीवार में बनी अलमारी को बुरी तरह से श्रतिग्रस्त कर दिया । दूसरे मकसद से पहुंचे चोरों ने घर के सारे समान को बिखरा दिया ।

घर की ग्रिल तोड़कर और पीछे बाथरूम के रास्ते से घर में घुसे चोर मौका देखकर फरार हो गए । कुछ लोगों ने एक युवक को काली और सफेद स्वेटर पहनकर घर की तरफ से भागते हुए देखा । पुलिस के अनुसार चोर ने चोरी से अधिक सामान का नुकसान ज्यादा किया है । उन्होंने फोर्स को अलर्ट कर दिया है । उन्होंने उम्मीद जताई है कि चोर जल्द पकड़े जाएंगे ।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts