उच्च न्यायालय ने अधिवक्ताओं के चैंबर निर्माण कार्य में हो रही देरी पर लोक निर्माण विभाग से पूछा कारण

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की एकलपीठ ने अपने अधिवक्ताओं के  चैंबर निर्माण कार्य में हो रही देरी के मामले पर सुनवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग से देरी का कारण पूछा । जवाब में लो.नि.वी.ने न्यायालय से कहा कि, उनको मलुए को डंप करने की परमिशन नही मिल […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की एकलपीठ ने अपने अधिवक्ताओं के  चैंबर निर्माण कार्य में हो रही देरी के मामले पर सुनवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग से देरी का कारण पूछा । जवाब में लो.नि.वी.ने न्यायालय से कहा कि, उनको मलुए को डंप करने की परमिशन नही मिल रही है, क्योंकि उस स्थान पर अधिवक्ता गाड़िया खड़ी करते हैं । इसपर न्यायालय ने दोपहर बाद वहां खड़ी सभी गाड़ियों को हटाने को कहा और पी.डब्लू.डी.से कहा कि शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाए। 

मामले के अनुसार प्रदीप कुमार चौहान व 104 अन्य अधिवक्ताओ ने याचीका दायर कर कहा कि, वर्ष 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अधिवक्ताओ के चैम्बर निर्माण हेतु एक करोड़ रुपये आवंटित किए थे|जिसमें से कार्यदाई संस्था लोक निर्माण विभाग को चैम्बर निर्माण के लिए 50 लाख रुपये दे दिए गए थे । उसके बाद भी चैम्बर निर्माण का कार्य प्रारंभ नही हुआ। याचिकाकर्ताओ का कहना है कि, चैम्बर नहीं होने के कारण उनको कई परेशानियो का सामना करना पड़ता है । उन्होंने कहा कि, न तो उनके पास खुद बैठने के लिए जगह है और न ही पार्किंग और वादकारियों को बैठाने की जगह है ।

Also Read This

न्याय की गुहार में रात भर थाने में बैठी जौनसार की बेटी। 4 साल तक शोषण का आरोप,गिरफ्तारी की माँग

कालसी/ जौनसार बावर। 19 नवंबर 2026;नीरज उत्तराखंडी थाने की चौखट पर न्याय की रात जौनसार की बेटी का आरोप—चार-पांच साल तक शादी का भरोसा...

बड़ी खबर: उत्तराखंड में इन पुलिस निरीक्षकों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट

हल्द्वानी: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर पुलिस महकमे ने तैयारियां तेज कर दी हैं। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन...

Related Posts