हाईकोर्ट : कैबिनेट के आदेश पर लगाई रोक,7 जुलाई तक चार धाम यात्रा स्थगित

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल) :-  उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने चार धाम यात्रा पर 7 जुलाई तक रोक लगाई।न्यायालय ने चार धाम की लाइव स्ट्रीमिंग करने के निर्देश  दिए । खंडपीठ ने 25 जून के कैबिनेट के उस आदेश पर रोक लगा दी है जिसमें चारों धामों के आसपास के जिलो के निवासियों को आर.टी.पी.सी.आर. नैगेटिव […]

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल) :- 

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने चार धाम यात्रा पर 7 जुलाई तक रोक लगाई।न्यायालय ने चार धाम की लाइव स्ट्रीमिंग करने के निर्देश  दिए । खंडपीठ ने 25 जून के कैबिनेट के उस आदेश पर रोक लगा दी है जिसमें चारों धामों के आसपास के जिलो के निवासियों को आर.टी.पी.सी.आर. नैगेटिव रिपोर्ट लेकर दर्शनों को जाने की अनुमति दे दी गई थी ।

मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने सरकार को दोबारा से शपथपत्र 7 जुलाई तक दाखिल करने को कहा है। पूर्व में सरकार की तरफ से 700 पेज का शपथपत्र पेश किया गया था । न्यायालय ने शपथपत्र को भ्रामक और न्यायालय को गुमराह करने वाला बताया था।

न्यायालय ने सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि, प्रदेश में कोरोना से हुई मौतों का कारण सरकार की आधी अधूरी तैयारियों के कारण से हुई। न्यायालय ने सुनवाई के दौरान यह भी कहा था कि, सरकार ने कोविड के नियमो का पालन नहीं किया है।

चारधाम यात्रा शुरू करने के सम्बंध में न्यायालय ने मुख्य सचिव से पूछा था कि, आगामी 28 जून को न्यायालय को बताया जाए कि या तो चारधाम यात्रा स्थगित करें या यात्रा की तिथि आगे बढ़ाए, इसको केबिनेट के सम्मुख रखकर निर्णय लें और 28 जून को न्यायालय को बताएं।

मुख्य न्यायाधीश आर.एस.चौहान की खंडपीठ ने आज सुनवाई के दौरान सरकार के तर्कों और जवाब से असंतुष्ट होकर चारधाम यात्रा पर सात जुलाई तक रोक लगा दी है ।

न्यायालय ने कैबिनेट के 25 जून के उस आदेश पर भी रोक लगा दी है, जिसमें चारों धामों के आसपास के जिलों को नागरिकों को आर.टी.पी.सी.आर.नैगेटिव रिपोर्ट लेकर दर्शनों की एक जुलाई से अनुमति दी गई थी । न्यायालय ने सरकार से अपने जवाब का एफिडेविट जमा करने को भी कहा है ।

Also Read This

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

Related Posts