हवाई जहाज से आने वाले प्रवासियों को हाईकोर्ट की बड़ी राहत

उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने हवाई सेवा से आने वाले प्रवासियों के मामले की जनहित याचिका में केन्द्र और राज्य सरकार के अलावा मुख्य सचिव और नागरिक उड्डयन सचिव को आदेश जारी कर कहा है की यात्रियों को जबरन पेड(नकद भुगतान)वाले क्वारंटीन में न भेजे बल्कि यात्रियों की सहमति से ही उन्हें पेड या सरकारी क्वारंटीन […]

उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने हवाई सेवा से आने वाले प्रवासियों के मामले की जनहित याचिका में केन्द्र और राज्य सरकार के अलावा मुख्य सचिव और नागरिक उड्डयन सचिव को आदेश जारी कर कहा है की यात्रियों को जबरन पेड(नकद भुगतान)वाले क्वारंटीन में न भेजे बल्कि यात्रियों की सहमति से ही उन्हें पेड या सरकारी क्वारंटीन सेंटरों में भेजा जाए।

बाईट :- गोपाल के.वर्मा, अधिवक्ता 

https://youtu.be/z8TxmHfU71g

 

उमेश कुमार की याचिका पर सुनवाई

मुख्य न्यायाधीश रमेश रंगनाथन और न्यायमूर्ति रमेश चंद्र खुल्बे की खण्डपीठ ने देहरादून निवासी उमेश कुमार की जनहित याचिका पर सुनवाई की।याचिका में कहा गया है कि राज्य सरकार ने हवाई जहाज से आने वाले प्रवासियों के साथ भेदभाव किया है।

उत्तराखंड मे हो रही थी लूट खसोट

सरकार की ओर से यहां आने वाले प्रवासियों को क्वारंटीन के नाम पर होटलों में रखा जा रहा है और उनके ठहरने और खाने पीने का खर्चा उनसे वसूला जा रहा है। जबकि अन्य यात्रियों का खर्चा राज्य सरकार खुद वहन कर रही है जो कि गलत है।

ये लोग बनाए गये पक्षकार

याचिकाकर्ता की ओर से इस मामले में केन्द्र व राज्य के साथ साथ प्रदेश के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, नागरिक उड्डयन सचिव और देहरादून के जिलाधिकारी को पक्षकार बनाया गया था। न्यायालय ने जनहित याचिका को निस्तारित करते हुए केन्द्र और राज्य सरकार के अलावा मुख्य सचिव और नागरिक उड्डयन सचिव को आदेश जारी कर कहा है की यात्रियों को जबरन पेड(नकद भुगतान)वाले क्वारंटीन में न भेजे बल्कि यात्रियों की सहमति से ही उन्हें पेड या सरकारी क्वारंटीन सेंटरों में भेजा जाए।

Also Read This

वीडियो: सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026’। 15 वर्षों की मुहिम को राष्ट्रीय सम्मान

देहरादून। उत्तराखंड के शिक्षाविद् एवं सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज तथा सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को नशा उन्मूलन के क्षेत्र में...

शिक्षा जगत के प्रेरणास्रोत बने डॉ. दिनेश वर्तवाल। ‘भारत शिक्षा रत्न सम्मान’ से हुए अलंकृत

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट नेतृत्व, नवाचार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति समर्पित कार्यों के लिए दून इंटरनेशनल स्कूल के...

Related Posts