हाईकोर्ट ब्रेकिंग : देवस्थानम पर सरकार का जबाब तलब। चार धाम सहित 51 मंदिर हैं शामिल बोर्ड मे

कमल जगाती नैनीताल उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने मामले में सुनवाई के बाद राज्य सरकार से तीन हफ्ते में जवाब दाखिल करने को कहा है। राज्यसभा सांसद और बी.जे.पी.के फायर ब्रांड नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने राज्य सरकार के चार धामों का देवस्थानम बोर्ड एक्ट बनाकर अधिपत्य अपने हाथों में लेने के आदेश के बाद उच्च […]

कमल जगाती

नैनीताल उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने मामले में सुनवाई के बाद राज्य सरकार से तीन हफ्ते में जवाब दाखिल करने को कहा है।

राज्यसभा सांसद और बी.जे.पी.के फायर ब्रांड नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने राज्य सरकार के चार धामों का देवस्थानम बोर्ड एक्ट बनाकर अधिपत्य अपने हाथों में लेने के आदेश के बाद उच्च न्यायालय में चुनौती दी।

स्वामी ने जनहित याचिका दाखिल करके उच्च न्यायालय में अपनी ही सरकार को चुनौती दी थी । राज्य सरकार ने चारों धामों के साथ ही 51 मंदिरो को देवस्थानाम एक्ट के अधीन किया है।

सुब्रमण्यम स्वामी ने उच्च न्यायालय में अपनी बात रखी जिसके बाद उच्च न्यायालय ने सरकार से तीन सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने को कहा है।

Also Read This

बड़ी खबर : खुशाल सिंह अधिकारी को हाईकोर्ट से राहत, पूरन फर्त्याल की याचिका खारिज

लोहाघाट विधानसभा सीट से जुड़े चार साल पुराने चुनावी विवाद पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कांग्रेस विधायक खुशाल सिंह अधिकारी को बड़ी...

ब्रेकिंग : सोने के भाव में गिरावट, चांदी में मामूली तेजी; जानिए आज का हाल 

Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में गुरुवार को मिला-जुला रुख देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के भाव में गिरावट...

Related Posts