कोर्ट का डंडा : अतिक्रमण पर सरकार,नगर निगम, एमडीडीए, कैंट बोर्ड को नोटिस

कमल जगाती, नैनीताल मुख्य न्यायाधीश रमेश रंगनाथन और न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खण्डपीठ में देहरादून निवासी आकाश यादव ने जनहित याचिका दायर कर कहा था कि देहरादून में लोगो ने सरकारी भूमि, सड़क और नालो के ऊपर अतिक्रमण कर दिया है। देहरादून नगर निगम इन अतिक्रमणकारियों को हटा नहीं रही है। कहा है कि […]

कमल जगाती, नैनीताल

मुख्य न्यायाधीश रमेश रंगनाथन और न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खण्डपीठ में देहरादून निवासी आकाश यादव ने जनहित याचिका दायर कर कहा था कि देहरादून में लोगो ने सरकारी भूमि, सड़क और नालो के ऊपर अतिक्रमण कर दिया है। देहरादून नगर निगम इन अतिक्रमणकारियों को हटा नहीं रही है। कहा है कि जहाँ पर अतिक्रमण हटाया गया है वहाँ पर लोगों ने दोबारा अतिक्रमण कर दिया है।

बाईट :अभिलाषा बेलवाल, अधिवक्ता याचिकाकर्ता

https://youtu.be/C4yRAFWDnfA

 

याचिकाकर्ता ने न्यायालय से कहा कि उनके द्वारा सरकार, नगर निगम और एम.डी.डी.ए.को कई बार अतिक्रमण को हटाने का प्रत्यावेदन दिया गया, लेकिन उनके प्रत्यावेदन पर कोई सुनवाई नहीं हुई और न ही अतिक्रमण को रोका गया।

मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने इसपर हैरानी जताते हुए राज्य सरकार, कैनटोनमेन्ट बोर्ड, नगर निगम और एम.डी.डी.ए.को नोटिस जारी कर दिया है और चार सप्ताह में जवाब दाखिल करने को कहा है।

Also Read This

टीएचडीसी टनल हादसा: 19 लोगो को निकाला,7 की मौत। मौके पर सीएम धामी

पीपलकोटी। गिरीश चंदोला मायापुर स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा और पानी भरने की घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को घटनास्थल...

ब्रेकिंग : देहरादून में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश 

देहरादून | उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा...

Related Posts