हाईकोर्ट:कैबिनेट में चारधाम यात्रा को स्थगित करने का प्रस्ताव रखे स्वास्थ्य सचिव

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने हरिद्वार कुंभ मेले में हुई अनियमितताओं के बाद चारधाम यात्रा को स्थगित या फिर रद्द करने के लिए स्वास्थ्य सचिव से कैबिनेट में प्रस्ताव रखवाने को कहा है ।

        नैनीताल उच्च  न्यायालय में कोविड संक्रमण और बचाव संबंधी जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान हरिद्वार कुंभ में मेला प्रबंधन और सरकार की नाकामी की बात कही गई । 

बुधवार को हुई सुनवाई में अधिवक्ताओं द्वारा कहा गया कि, मेले में केंद्र और राज्य सरकार की एस.ओ.पी.लागू नहीं की गई|  जिससे कई लोग कोरोना संक्रमित हुए।

 याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने न्यायालय से कहा कि, कुंभ में कुप्रबंधन के बाद सरकार आगे चार धाम यात्रा की तैयारी कर रही है । ऐसे में वहां भी बीमारी फैलने का खतरा है ।

 मुख्य न्यायाधीश आर.एस.चौहान की खंडपीठ ने इस बिंदु को मानते हुए स्वास्थ्य सचिव से कहा है कि, वो आगामी कैबिनेट में इस बात को रखवाएं ताकि आम जनता को इस घातक संक्रमण से बचाया जा सके ।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts