हाईकोर्ट ने नवजात शिशु की हत्या के मामले में सजा काट रही माँ की जमानत याचिका की निरस्त

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने अपनी एक माह की बच्ची की हत्या करने में जेल की सजा काट रही माँ की जमानत प्रार्थना को यह कहकर निरस्त कर दिया है कि यह एक जघन्य अपराध है। मामले के अनुसार 16 दिसम्बर 2019 को बच्ची के घरवालों की तरफ से खटीमा थाने में एक […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने अपनी एक माह की बच्ची की हत्या करने में जेल की सजा काट रही माँ की जमानत प्रार्थना को यह कहकर निरस्त कर दिया है कि यह एक जघन्य अपराध है।

मामले के अनुसार 16 दिसम्बर 2019 को बच्ची के घरवालों की तरफ से खटीमा थाने में एक गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसमें कहा गया था कि, उनकी एक माह की बच्ची घर से गायब हो गयी है, उसे ढूंढा जाये।

पुलिस के जाँच करने पर पाया कि बच्ची की हत्या कर नाले में डाल दिया गया है। गवाहों से पूछने पर पता लगा कि बच्ची की हत्या उसकी माँ निशा उर्फ नगमा ने ही की है और सह अभियुक्त की मदद से उसका शव नाले में फेंक दिया है।

निचली कोर्ट ने उसके खिलाफ पर्याप्त सबूत होने के कारण माँ की जमानत अर्जी को निरस्त कर दिया था, जिसके खिलाफ अपनी जमानत के लिए उसने उच्च न्यायालय में अर्जी दाखिल की थी जिसे उच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया । न्यायमूर्ति रविन्द्र मैठाणी की एकलपीठ ने जमानत याचिका को निरस्त कर दिया है ।

Also Read This

खौफनाक :देहरादून में कूड़े के ढेर में मिला युवती का शव, चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हत्या की आशंका

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में कूड़े के ढेर के पास बोरे...

भव्य कवि सम्मेलन ‘बज़्म-ए-अदब’ के साथ एसबीएस विश्वविद्यालय ने मनाया स्थापना दिवस

सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय (एसबीएसयू), बालावाला ने अपने श्रद्धेय संस्थापक स्वर्गीय सरदार गुरचरण सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘बज़्म-ए-अदब’ शीर्षक से एक...

Related Posts