हाई कोर्ट मुख्य न्यायाधीश ने किया ध्वजारोहण। कहा सभी देशवासियों को मिले अन्याय से मुक्ति

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी ने ध्वजारोहण के बाद मीडिया से कहा कि आज के दिन सभी देशवासियों को अन्याय से मुक्ति मिले । उन्होंने कहा कि अगर सभी लोग संस्कारों से चलेंगे तो कोर्ट कचहरी की जरूरत ही नहीं पड़ेगी ।         उच्च न्यायालय नैनीताल में आज ध्वजारोहण के […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी ने ध्वजारोहण के बाद मीडिया से कहा कि आज के दिन सभी देशवासियों को अन्याय से मुक्ति मिले । उन्होंने कहा कि अगर सभी लोग संस्कारों से चलेंगे तो कोर्ट कचहरी की जरूरत ही नहीं पड़ेगी ।

        उच्च न्यायालय नैनीताल में आज ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगान गाया गया । ध्वजारोहण मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी ने किया । इस दौरान उनके साथ न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा, न्यायमूर्ति आर.सी.खुल्बे और न्यायमूर्ति रविन्द्र मैठाणी उपस्थित रहे । मुख्य न्यायाधीश ने तिरंगे को फहराने के बाद कहा कि आज के दिन सभी देशवासियों को अन्याय से मुक्ति और न्याय मिले। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून का राज हो, राज्य में उन्नति हो और राज्य भ्रष्टाचार मुक्त हो । उन्होंने ये भी कहा कि अगर सभी लोग जीवन में अपने संस्कारों से अनुसार चलेंगे तो संभवतः हमें कोर्ट कचहरी की जरूरत ही नहीं पड़ेगी । उन्होंने प्रदेश और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं । उच्च न्यायालय पुलिस गार्ड टीम ने मुख्य न्यायाधीश को सलामी दी ।

       उच्च न्यायालय परिसर में हुए ध्वजारोहण के मौके पर महाधिवक्ता एस.एन.बाबुलकर, चीफ स्टैंडिंग काउंसिल चंद्रशेखर सिंह रावत, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिवाकर जोशी समेत कई वरिष्ठ और कनिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे । उच्च न्यायालय के अधिकारी और कर्मचारी भी इस मौके पर उपस्थित रहे ।

Also Read This

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

वीडियो : जुड़वा प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, हेली एंबुलेंस से देहरादून रेफर

नौगांव/उत्तरकाशी, 12 अगस्त 2026।नीरजउत्तराखंडी नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में जुड़वा गर्भावस्था के दौरान प्रसव करा रही 28 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने पर जिला प्रशासन...

Related Posts