हाइकोर्ट ब्रेकिंग : बैंक कर्मचारियों की बर्खास्तगी संबंधी याचिका खारिज की। रजिस्ट्रार का बर्खास्तगी आदेश बरकरार…

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने देहरादून के डिस्ट्रिक्ट कॉपरेटिव बैंक की ग्रुप डी पोस्ट में स्वीकृत पदों से अधिक कार्यरत कर्मचारियों की बर्खास्तगी संबंधी रजिस्ट्रार के आदेश को चुनौती देती याचिका को खारिज करते हुए आदेश को बरकरार रखा है।        मामले के अनुसार देहरादून के डिस्ट्रिक्ट कॉपरेटिव बैंक में ग्रुप डी पोस्ट […]

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने देहरादून के डिस्ट्रिक्ट कॉपरेटिव बैंक की ग्रुप डी पोस्ट में स्वीकृत पदों से अधिक कार्यरत कर्मचारियों की बर्खास्तगी संबंधी रजिस्ट्रार के आदेश को चुनौती देती याचिका को खारिज करते हुए आदेश को बरकरार रखा है।

       मामले के अनुसार देहरादून के डिस्ट्रिक्ट कॉपरेटिव बैंक में ग्रुप डी पोस्ट में स्वीकृत 76 पदों की जगह बैंक में 115 कर्मी रखे गए थे। इनमे से 39 कर्मचारी जरूरत से अधिक थे, जिनकी सैलरी का बोझ देखते हुए बैंक के रजिस्ट्रार ने 25 नवंबर 2022 को एक आदेश जारी कर कहा कि बैंक में सेंकशन(स्वीकृत)पोस्ट से ज्यादा लोग काम नहीं कर सकते। इसलिए इन्हें सैलरी नहीं दी जा सकती। इस आदेश को 39 प्रभावित कर्मचारियों में से 8 प्रभावित कर्मियों ने उच्च न्यायालय में चुनौती दी। बीते सप्ताह उच्च न्यायालय ने याचिका दाखिल होने के बाद सुनवाई कर सरकार और बैंक के अधिवक्ता एन.एस.पुंडीर से जवाब देने को कहा था। आज न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की एकपपीठ ने याचिका को खारिज करते हुए रजिस्ट्रार के आदेश को बरकरार रखा है।

Also Read This

बड़ी खबर: सैन्यधाम के मुद्दे पर कांग्रेस मुखर । पूर्व सैनिक विभाग ने उठाए परियोजना की लागत और निर्माण प्रगति पर सवाल

Dehradun News: कांग्रेस ने सैन्यधाम की लागत, खर्च, टेंडर और निर्माण कार्य का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की; स्वतंत्र जांच की भी उठी...

भालुओं का बढ़ता आतंक: सेब बागानों में तबाही, वनकर्मी पर हमला

मसरी-भीतरी-सदना में सेब के पेड़ तोड़कर फसल चौपट, नटीण गांव में वनकर्मी गंभीर घायल पार्क प्रशासन से बागवानों ने मुआवजे और घेरबाड़ की...

Related Posts