हाइकोर्ट ब्रेकिंग: पॉक्सो के आरोपी से जेल में मारपीट। डिप्टी जेलर और जवान निलंबित

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने पोक्सो के आरोपी से जेल में मारपीट के मामले में सितारगंज जेल के डिप्टी जेलर और जवान को निलंबित कर दिया है। एक याचिका पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने सचिव डी.एल.एस.ए.उधम सिंह नगर की दर्ज रिपोर्ट के आधार पर ये कार्यवाही की है। […]

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने पोक्सो के आरोपी से जेल में मारपीट के मामले में सितारगंज जेल के डिप्टी जेलर और जवान को निलंबित कर दिया है।
एक याचिका पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने सचिव डी.एल.एस.ए.उधम सिंह नगर की दर्ज रिपोर्ट के आधार पर ये कार्यवाही की है। न्यायालय ने 15 जुलाई को दजिये आदेश से केंद्रीय कारागार सितारगंज के कांस्टेबल राम सिंह कपकोटी और डिप्टी जेलर नवीन चौहान को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। इनपर आरोपी कैदी से बुरी तरह मारपीट और उसे घायल करने का आरोप लगाया गया है।

न्यायालय ने साथ ही जेल अधीक्षक को उन अन्य अधिकारियों के नाम प्रस्तुत करने को कहा, जो डी.एल.एस.ए.सचिव के पोक्सो के आरोपी कैदी सुभान से बातचीत के समय मौजूद थे। साथ ही अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक(कारागार)को इस आदेश का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। मुख्य न्यायाधीश जी नरेंद्र और न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ ने घटना से संबंधित रिपोर्ट और फ़ोटो को रजिस्ट्रार ज्यूडिशियल के पास सुरक्षित रखने को कहा है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट के महत्पूर्ण फैसले

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में आयोजित उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक...

डॉ० बी० पी० नैथानी एवं उनकी स्वछता टीम ने नवनियुक्त CMO डॉ० मेघना असवाल का किया आत्मीय स्वागत व अभिनन्दन

श्रीनगर (गढ़वाल): जयप्रकाश नौगाई  ​पौड़ी जनपद में नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ० मेघना असवाल के प्रथम आगमन पर उनका जोरदार स्वागत व अभिनन्दन किया...

Related Posts