• Home
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • ट्रेंडिंग
  • अपराध
  • सियासत
  • नौकरी
  • बिजनेस
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
No Result
View All Result

Home एक्सक्लूसिव

बड़ी खबर : हाईकोर्ट के 12 वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे विपिन सांघी

in एक्सक्लूसिव
0
1
ShareShareShare

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):– 

उत्तराखंड उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपिन सांघी आगामी 28 जून को देहरादून राजभवन में शपथ लेंगे । 

उन्हें राज्यपाल लेफ्टिनेंट जरनल (रि.)गुरमीत सिंह शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह शाम 6.15 बजे होगा। न्यायमूर्ति सांघी नैनीताल हाईकोर्ट के 12 वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे।

इससे पहले न्यायमूर्ति अशोक देसाई, एच.एस.कपाड़िया, विकास श्रीधर शिरपुरकर, सीरियक जोसफ, राजीव गुप्ता, विनोद गुप्ता, जे.एस.खेहर, बारिन घोष, के.एम.जोसेफ, रमेश रंगनाथन और राघवेंद्र सिंह चौहान मुख्य न्यायधीश रह चुके हैं। 

वर्तमान में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा हैं। उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल विवेक भारती शर्मा की ओर से जारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है। न्यायमूर्ति सांघी दिल्ली उच्च न्यायालय से पदोन्नत होकर नैनीताल उच्च न्यायालय आ रहे हैं।

Related posts

Latest uttarakhand news,

बड़ी खबर : जानिए किन 5 जिलों में होगी आज बारिश

August 14, 2022
321
उत्तराखंड समाचार,

बड़ी खबर : सचिवालय में घुसपैठ करता फर्जी सचिवालय कर्मी गिरफ्तार

August 14, 2022
1

        आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की कोलॉजियम ने दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ जज न्यायमूर्ति विपिन सांघी को उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायधीश नियुक्त करने की सिफारिश 17 मई को की थी ।

 न्यायमूर्ति विपिन सांघी का जन्म 27 अक्टूबर 1961 को नागपुर में हुआ। वर्ष 1965 में परिवार के साथ नागपुर से दिल्ली स्थानांतरित हो गए। 

दिल्ली में स्कूली शिक्षा प्राप्त की और वर्ष 1980 में दिल्ली पब्लिक स्कूल से इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की। उन्होंने 1983 में दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.एस.सी.गणित(ऑनर्स)से स्नातक किया और उसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय की लॉ फैकल्टी से एल.एल.बी.किया । उसी वर्ष उन्होंने एक वकील के रूप में दिल्ली बार काउंसिल में दाखिला लिया।

        उनके दादा स्वर्गीय वी.के.सांघी और पिता स्वर्गीय जी.एल.सांघी भी वरिष्ठ अधिवक्ता रहे हैं । न्यायमूर्ति सांघी ने शुरू में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व अटॉर्नी जर्नल मुकुल रोहतगी के साथ काम किया। वे सर्वोच्च न्यायालय में केंद्र सरकार के पैनल के अधिवक्ता के रूप में भी नियुक्त हुए। दिसंबर, 2005 में उन्हें दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित किया गया था।

    उन्होंने कई अंतर्राष्ट्रीय कानून सम्मेलनों में भाग लिया है। 29 मई, 2006 से दिल्ली उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त और 11 फरवरी, 2008 को एक न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किये गए ।

Tags: Highcourt news in HindiHindi samachar highcourt uttarakhandlatest uttarakhand highcourt news in Hindi
Previous Post

ब्रेकिंग : सूचना विभाग में अधिकारियों की हुई पदोन्नति। देखें लिस्ट

Next Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 25 जून को पहुंचेंगे रुद्रपुर किच्छा रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय

Next Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 25 जून को पहुंचेंगे रुद्रपुर किच्छा रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान के तहत ली तिरंगा लगाने की शपथ

3 days ago
16

बिग ब्रेकिंग : 3 PCS के तबादले। UKSSSC को मिला नया परीक्षा नियंत्रक

19 hours ago
2

बड़ी खबर : छात्रों के बाद अब शिक्षकों को टेबलेट का तोहफा देगी सरकार

5 days ago
2

बड़ी खबर : भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त। ग्वालदम कर्णप्रयाग एनएच भी हुआ बाधित

7 days ago
545

BROWSE BY CATEGORIES

  • अपनी बात
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • नौकरी
  • पर्यटन
  • पर्वतजन
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • सियासत
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • बिग ब्रेकिंग : UKSSSC पेपर लीक मामले में चर्चित जिला पंचायत सदस्य गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : UKSSSC के सचिव बडोनी सचिवालय वापस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग-: यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में मास्टरमाइंड टीचर गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : 3 PCS के तबादले। UKSSSC को मिला नया परीक्षा नियंत्रक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : UKSSSC के पूर्व अध्यक्ष का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल। लंबे समय से चल रहा फर्जीवाड़े का खेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

    पर्वतजन

    पर्वतजन न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड की ऐसी खबरों का न्यूज़ पोर्टल है, जिन खबरों को शेष मीडिया प्रकाशित करने की हिम्मत नहीं करता | यदि आपके पास कोई ऐसी खबर है, जिसे कोई दूसरा मीडिया नहीं दिखाता तो आप पर्वतजन से संपर्क कीजिए|

    Recent News

    • बड़ी खबर : जानिए किन 5 जिलों में होगी आज बारिश
    • डीबीयूयू 14 अगस्त को बागेश्वर में करेगा मेधावियों का सम्मान
    • बड़ी खबर : सचिवालय में घुसपैठ करता फर्जी सचिवालय कर्मी गिरफ्तार

    Category

    • अपनी बात
    • अपराध
    • एक्सक्लूसिव
    • खुलासा
    • खेल
    • ट्रेंडिंग
    • नौकरी
    • पर्यटन
    • पर्वतजन
    • बिजनेस
    • मनोरंजन
    • साक्षात्कार
    • सियासत
    • हेल्थ

    Recent News

    Latest uttarakhand news,

    बड़ी खबर : जानिए किन 5 जिलों में होगी आज बारिश

    August 14, 2022

    डीबीयूयू 14 अगस्त को बागेश्वर में करेगा मेधावियों का सम्मान

    August 14, 2022
    • Contact
    • Privacy Policy

    © Parvatjan All rights reserved. Developed by Ashwani Rajput

    No Result
    View All Result
    • Home
    • एक्सक्लूसिव
    • खुलासा
    • ट्रेंडिंग
    • अपराध
    • पर्वतजन
    • संपर्क करें

    © Parvatjan All rights reserved. Developed by Ashwani Rajput

    error: Content is protected !!