हाईकोर्ट ब्रेकिंग : प्लास्टिक यूज़ से संबंधित 1700 से अधिक फैक्ट्रियों में तालाबंदी का आदेश हुआ स्थगित

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने पॉल्यूशन बोर्ड के प्रदेश की प्लास्टिक यूज़ से संबंधित 1700 से अधिक फैक्ट्रियों में तालाबंदी के आदेश को स्थगित करते हुए 20 दिसंबर तक बंदी से मुक्त कर दिया है।  उच्च न्यायालय में आज मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी और न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की खंडपीठ के सामने प्रदेश […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने पॉल्यूशन बोर्ड के प्रदेश की प्लास्टिक यूज़ से संबंधित 1700 से अधिक फैक्ट्रियों में तालाबंदी के आदेश को स्थगित करते हुए 20 दिसंबर तक बंदी से मुक्त कर दिया है। 

उच्च न्यायालय में आज मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी और न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की खंडपीठ के सामने प्रदेश की फैक्ट्रियों में प्लास्टिक निर्माण और इस्तेमाल को लेकर पी.आई.एल.पर सुनवाई हुई।

 इस कार्यवाही में प्रदूषण बोर्ड के 2 दिसंबर 2022 के 1700 से अधिक फैक्ट्री बंदी के आदेश पर भी सुनवाई हुई। 

पॉल्यूशन बोर्ड के अधिवक्ता आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि जितेंद्र यादव की जनहित याचिका में सुनवाई की गई। इसमें प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स के आधार पर पूर्व में मुख्य न्यायाधीश की कोर्ट ने 7 जुलाई 2022 से लगातार इसके खिलाफ निर्देश करते हुए प्लास्टिक निर्माताओं को सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के पास पंजीकरण कराना और राज्य पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड में एक्शन प्लान पेश करना अनिवार्य कर दिया था। 

बीती 2 दिसंबर 2022 को राज्य पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने कंप्लायंस कर आदेश पारित कर प्लास्टिक से संबंधित फैक्ट्रियों की सहमति वापस कर दी थी। 

इस जनहित याचिका में 20 तारीख को बहस होनी है, जिसके कारण न्यायालय ने तब तक बोर्ड के 2 दिसंबर के आदेश को स्थगित रखा है। बताया कि इसका प्रचार प्रसार कर संबंधित अधिकारियों को भी सूचना पहुंचानी अनिवार्य की गई है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ा एक्शन । ये 6 अधिकारी निलंबित

Nainital News: ज्योलीकोट में दूषित पेयजल से दो लोगों की मौत और 400 से अधिक लोगों के बीमार पड़ने के मामले में शासन ने...

बड़ी खबर: सैन्यधाम के मुद्दे पर कांग्रेस मुखर । पूर्व सैनिक विभाग ने उठाए परियोजना की लागत और निर्माण प्रगति पर सवाल

Dehradun News: कांग्रेस ने सैन्यधाम की लागत, खर्च, टेंडर और निर्माण कार्य का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की; स्वतंत्र जांच की भी उठी...

Related Posts