हिम फाउंडेशन ने सैकड़ों क्षेत्रवासियों के सहयोग से धूमधाम से मनाया हरेला पर्व

हिम फाउंडेशन द्वारा प्रतापनगर, रानीचौरी, नरेंद्रनगर, देहरादून तथा पुरोला में  सैकड़ों क्षेत्रवासियों के सहयोग  से  हरेला पर्व  बहुत धूमधाम से मनाया गया।

हिम फाउंडेशन द्वारा दिनांक 16 जुलाई, 2021 को  ग्राम खांड में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण सरंक्षण जन जागरूकता अभियान, विधायक विक्रम सिंह नेगी के सहयोग से हरेला पर्व के उपलक्ष पर वृहद स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

  कार्यक्रम में हिम फाउंडेशन द्वारा वृक्षारोपण और पर्यावरण को संरक्षित करने पर विशेष जोर देते हुए ग्राम वासियों को 2200 फलदार पौधे वृक्षारोपण हेतु वितरित किए।

 इसके अतिरिक्त पर्यावरण एवं वृक्षारोपण से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन ग्राम पाचरी, सीलोली, कोट चौंरी, तुनियार, चौंड, भटवाड़ा, भौनियादा व म्यूंडा में भी पूर्ण जन सहभागिता के साथ आयोजित किए गए।

इस उपलक्ष पर समुदाय को अभिप्रेरित करने के उद्देश्य से स्थानीय पूर्व विधायक नेगी द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कर संस्था को अपना हर संभव सहयोग प्रदान किया गया ।

पूर्व विधायक ने समस्त जनता को हरेला पर्व की बधाई देते हुए बताया कि, प्रकृति की सुरक्षा की जिम्मेदारी सभी की नैतिक जिम्मेदारी होनी चाहिए  । वृक्षारोपण द्वारा प्रकृति को संजोया जा सकता है। 

कोरोना जैसी महामारी में जहां एक ओर मैदानी क्षेत्रों में ऑक्सीजन की भारी कमी सामने आई वही हमारे पहाड़ों में शुद्ध ऑक्सीजन भरपूर मात्रा में उपलब्ध रही ,जिससे क्षेत्रवासी अपना जीवन बचाने में कामयाब रहे।

उन्होंने कहा कि, हमारे पर्वतीय प्रदेश का विकास आज उद्यानीकरण, जड़ीबूटियों और संस्कृति सहित पर्यटन पर आधारित है। पहाड़ों पर शोध संस्थानों पर जोर देना अनिवार्य होना चाहिए।

उन्होंने हिम फाउंडेशन को धन्यवाद देते हुए बताया कि, हिम फाउंडेशन की इस मुहिम का हम स्वागत करते हैं। आज पर्यावरण को बचाने के लिए हम सभी को एकसूत्र में बंध कर कार्य करना जरूरी है।

आज के कार्यक्रम में हिम फाउंडेशन द्वारा प्रथम चरण के  लिए ग्राम खांड, पाचरी, सीलोली, कोट चौंरी, तुनियार, चौंड, भटवाड़ा, भौनियादा, म्यूंडा के गांववासियों को 2200 फलदार वृक्ष, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी जी टिहरी के माध्यम से उपलब्ध कराई गई आयुष रक्षा किट, आरके मेडिकोज द्वारा उपलब्ध कराए गए मास्क, सेनेटाइजर वितरित किए गए।

कार्यक्रम में अध्यक्ष हिम फाउंडेशन अजय बहुगुणा, सचिव हिम फाउंडेशन सुनील कुकरेती सदस्य अक्षय भट्ट के साथ ही मैत्री संस्था से श्रीमती कुसुम जोशी, केंद्रीय प्रवक्ता राज्य आंदो. महेश जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष मान सिंह रौतेला, जिला अध्यक्ष शक्ति जोशी, प्रधान खांड सिद्धि राम कुकरेती, जिला महामंत्री व्यापार मंडल संजय बहुगुणा, जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह मंद्रवाल, रा. आंदो. शम्भु सिंह भंडारी, प्रधान म्यूंडा कुशाल सिंह गुन सोला, प्रधान कोट चौंरी वीर सिंह मंद्रवाल, प्रधान तुनियार गुलाबी देवी, उप प्रधान उज्जला देवी, प्रधान भौनियाडा भुवनेशवर भद्री, प्रधान सांदना कन्हैया लाल भट्ट, मनीष कुकरेती, सुरजीत चौहान, प्रमोद सिंह नेगी, शिव सिंह, आदि कई संख्या में लोग उपस्थित रहे।

हिम फाउंडेशन ने समस्त सहयोगी संस्थाओं व्यक्तियों का हार्दिक धन्यवाद किया ।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts