कैबिनेट मंत्री भारत सरकार डॉ जितेन्द्र सिंह ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

देहरादून। 

प्रधानमंत्री कार्यालय के राज्यमंत्री डॉ जितेन्द्र सिंह ने रविवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। उनके साथ उत्तराखण्ड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, विधायक राजपुर खजान दास, पूर्व राज्य मंत्री विनय कटारिया, भाजपा जिला अध्यक्ष सीता राम भट्ट ने भी श्री दरबार साहिब में दर्शन किये व श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की व आशीर्वाद प्राप्त किया।

उनके बीच प्रदेश की विकास योजनाओं के बारे में विस्तृत बातचीत हुई।

श्री महाराज जी ने केन्द्र सरकार व राज्य सरकार के कार्यकाल व विकास कार्यों पर डॉ जितेन्द्र सिंह को बधाई दी।   

रविवार सुबह 10ः30 बजे प्रधानमंत्री कार्यालय के राज्यमंत्री डॉ जितेन्द्र सिंह का काफिला श्री दरबार साहिब पहुँचा।

 श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया गया। केबिनेट मंत्री भारत सरकार डॉ जितेन्द्र सिंह ने श्री दरबार साहिब में मत्था टेका और श्री महाराज जी से शिष्टाचार भेंट की।

 डॉ जितेन्द्र सिंह व श्री महाराज जी के बीच उत्तराखण्ड के पहाड़ों से युवाओं के पलायन को रोके जाने, जैविक खेती को बढ़ाए जाने, पॉलिथीन मुक्त प्रदेश सहित केन्द्र से जुड़े कई महत्वपूर्णं बिन्दुओं के अलावा राज्य के विकास से जुड़ी विभिन्न समस्याओं व योजनओं पर विचार विमर्श हुआ। 

श्री महाराज जी ने प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल की सराहना की व भविष्य के लिए शुभकामनांए दीं। 

केन्द्रीय केबिनेट मंत्री ने श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल व श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन की ओर से किए जा रहे कार्यो की सराहना की। 

उन्होंने विशेष रूप से एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज को रेखांकित करते हुए कहा कि प्रदेश में इतना बड़ा मेडिकल कॉलेज राज्य के लिए गौरव की बात है। उन्होंने श्रीमहंत इन्दिरेश अस्पताल को राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बड़ा सहयोगी बताया।

 उन्होनं एसजीआरआर विश्वविद्यालय के द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, पर्यावरण, जैविक खेती पर किए जा रहे कार्योें की भी भूरी भूरी प्रशंसा की। 

एसजीआरआर एजुकेशन मिशन दशकों से गुणवत्तापरक शिक्षा रियायती दरों पर प्रदान कर रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी एसजीआरआर एजुकेशन मिशन इसी प्रकार जन हित से जुड़े उल्लेखनीय कार्य करता रहेगा।

 

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts