ब्रेकिंग न्यूज़ : पीसीओ चलाने वाला रातों-रात बना शिक्षक। UKSSSC भर्ती घोटाले में हुआ गिरफ्तार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती घोटाले मामले में आज एसटीएफ ने 29 वी गिरफ्तारी की। एसटीएफ ने शिक्षक बलवंत सिंह रौतेला को आज गिरफ्तार कर लिया इसने करीब 40 छात्रों को एक साथ इकट्ठा कर पूर्व में गिरफ्तार आरोपी शशिकांत के माध्यम से पेपर लेकर कराया। बलवंत सिंह रौतेला पर पहले भी इस तरह […]

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती घोटाले मामले में आज एसटीएफ ने 29 वी गिरफ्तारी की।

एसटीएफ ने शिक्षक बलवंत सिंह रौतेला को आज गिरफ्तार कर लिया इसने करीब 40 छात्रों को एक साथ इकट्ठा कर पूर्व में गिरफ्तार आरोपी शशिकांत के माध्यम से पेपर लेकर कराया।

बलवंत सिंह रौतेला पर पहले भी इस तरह की अवैध करतूतों में लिप्तता के आरोप लगते रहे हैं।वर्ष 2012-2013 में भी बलवंत सिंह रौतेला को  नैनीताल पुलिस ने हल्द्वानी के एक होटल से पेपर लीक मामले में संदिग्ध भूमिका के चलते दबोचा था। बाद में सबूत नहीं मिलने पर उसे छोड़ दिया गया था।

बलवंत सिंह रौतेला कुमाऊं मंडल के लोहाघाट से जहां वह पीसीओ चलाने का काम करता व छोटे-मोटे इलेक्ट्रॉनिक सामान बेचता था  उसके बाद वह रातों-रात शिक्षक बन गया।

Also Read This

बड़ी खबर : समय बचाने और अवैध खनन रोकने हेतु खनन वाहनों पर लगेगी आरएफआईडी

देहरादून | उत्तराखंडउत्तराखंड सरकार ने अवैध खनन और खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब राज्य के सभी खनन...

शर्मनाक : नाबालिग बच्चे से कुकर्म की कोशिश का आरोप । स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ा ,पुलिस को सौंपा

हल्द्वानी | नैनीताल हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग बच्चे के साथ कथित कुकर्म की कोशिश का मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप...

Related Posts