हाईकोर्ट ब्रेकिंग : शिक्षा के लगातार गिरते स्तर पर की टिप्पणी,लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय सहित अन्य लोगो को भेजा नोटिस

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने उत्तराखंड में शिक्षा के लगातार गिरते स्तर पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भर्ती में योग्यता को  55% से घटाकर 40 प्रतिशत पर गिरा दिया गया है। इसके अलावा खंडपीठ ने हल्दूचौड़ के लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय सहित अन्य लोगो को नोटिस भेजे हैं।        मुख्य न्यायाधीश […]

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने उत्तराखंड में शिक्षा के लगातार गिरते स्तर पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भर्ती में योग्यता को  55% से घटाकर 40 प्रतिशत पर गिरा दिया गया है। इसके अलावा खंडपीठ ने हल्दूचौड़ के लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय सहित अन्य लोगो को नोटिस भेजे हैं।

       मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी और न्यायमूर्ति आर.सी.खुल्बे की खंडपीठ में हल्द्वानी के हल्दूचौड़ निवासी पीयूष जोशी व अन्य की जनहित याचिका पर सुनवाई की। याचिका में उत्तराखंड सरकार, सचिव उच्च शिक्षा व अन्य को पार्टी बनाया था। पीयूष ने याचिका में कहा की हल्दूचौड़ के लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज में हुई नियुक्तियों के आदेश में पूर्व मंत्री के अयोग्य रिश्तेदारों और संबंधियों को एडजेस्ट कराया गया। याची ने न्यायालय को बताया है कि ऐसे छह लोग हैं जिन्हें एडजेस्ट किया गया है, जबकि जांच के बाद पता चलेगा कि कई और भी हो सकते हैं। याची ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से भी की है लेकिन वहां से अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। याचिकाकर्ता पीयूष ने न्यायालय से इन अयोग्य और अपात्र कर्मचारियों को तत्काल हटाकर योग्य और पात्र लोगों को काम देने की प्रार्थना की है। सभी नियुक्तियां वर्ष 2016-17 में हुई थी जो कांग्रेस शासनकाल था। बताया जा रहा है कि पूर्व मंत्री उस दौरान निर्दलीय विधायक थे और उनके पास श्रम मंत्रालय था और वो पावर में थे।

Also Read This

हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; तीन घायल

चंपावत: उत्तराखंड के चंपावत जिले में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खटीमा से पिथौरागढ़ जा रही कार बनलेख क्षेत्र में अनियंत्रित...

एक्शन: फार्मासिस्ट गायब, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस में गड़बड़ी; 3 मेडिकल स्टोरों में बिक्री पर रोक

देहरादून/मसूरी: पर्यटकों की नगरी मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण के दौरान दवा बिक्री से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’...

Related Posts