UKSSSC पेपर लीक प्रकरण : STF ने एक और शिक्षक को दबोचा। जानिए STF क्यों जाएगी हाईकोर्ट

यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में STF ने एक और अभियुक्त योगेंद्र सिंह (46 वर्ष) उर्फ बंटी को गिरफ्तार किया है। uksssc पेपर लीक मामले में यह 42वीं गिरफ्तारी है। वही, दूसरी तरफ पेपर लीक मामले के अभियुक्त संजय राणा को कोर्ट से जमानत मिल गयी है। इस प्रकरण में अब तक कुल 19 अभियुक्तों को […]

यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में STF ने एक और अभियुक्त योगेंद्र सिंह (46 वर्ष) उर्फ बंटी को गिरफ्तार किया है। uksssc पेपर लीक मामले में यह 42वीं गिरफ्तारी है। वही, दूसरी तरफ पेपर लीक मामले के अभियुक्त संजय राणा को कोर्ट से जमानत मिल गयी है। इस प्रकरण में अब तक कुल 19 अभियुक्तों को जमानत मिल चुकी है।

अभियुक्त इंटर कॉलेज में शिक्षक है आरोपित

अभियुक्त योगेंद्र सिंह उर्फ बंटी मूलरूप से ग्राम जितनपुर, थाना धामपुर का रहने वाला है। जो कि केएम इंटर कॉलेज धामपुर में टीचर का कार्य करता है। आरोप है कि योगेंद्र की स्नातक परीक्षा पेपर लीक प्रकरण में संलिप्तता पाई गई है।

पेपर लेकर मामले में अभियुक्तों की जमानत के विरुद्ध एसटीएफ अब हाइकोर्ट जाने की तैयारी कर रही है।  सीएम पुष्कर धामी के निर्देश पर परीक्षा पेपर लीक प्रकरण में गिरोह के मास्टरमाइंड पर कठोर कार्रवाई के लिए एसटीएफ हाईकोर्ट में जाने की तैयारी कर रही है। एसटीएफ ने ऐसे संगठित गिरोह को चलाने वाले माफिया जिनकी जमानत न्यायालय से हो गई है। उस आदेश के खिलाफ नैनीताल उच्च न्यायालय में अपील करने की तैयारी कर ली है। ताकि जिन्हें जमानत मिली है, उस पर रोक लगाई जा सके।

 

Also Read This

Bank Strike 2026: पाँच दिन तक बंद रहेंगे बैंक! अभी निपटा लीजिए जरूरी काम

Bank Strike September 2026: देशभर के बैंक कर्मचारियों की ओर से 28, 29 और 30 सितंबर 2026 को प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल को लेकर...

Gold-Silver Price Today: सोना गिरा, चांदी चढ़ी; जानिए MCX का ताजा भाव

MCX Market Update: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर बुधवार, 23 सितंबर 2026 को सोने और चांदी के वायदा भाव में हलचल देखने को मिली।...

Related Posts