ग़जब : सरकारी पैसों को ठिकाना लगाते राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी,उखड़ने लगा करोड़ो का डामरीकरण

इंद्रजीत असवाल सतपुली पौड़ी गढ़वाल पौड़ी।सरकारी धन को किस तरह से ठिकाने लगाया जाता है, जिले में बन रही सड़को और राष्ट्रीय राजमार्गों पर हो रहे डामरीकरण से पता चलता हैं।  पहाड़ो में आजकल ठंड व सड़को पर नमी ज्यादा हो रही है लेकिन फिर भी विभाग के भृष्ट अधिकारी लगातार सड़को पर टल्ले व […]

इंद्रजीत असवाल

सतपुली पौड़ी गढ़वाल

पौड़ी।सरकारी धन को किस तरह से ठिकाने लगाया जाता है, जिले में बन रही सड़को और राष्ट्रीय राजमार्गों पर हो रहे डामरीकरण से पता चलता हैं। 

पहाड़ो में आजकल ठंड व सड़को पर नमी ज्यादा हो रही है लेकिन फिर भी विभाग के भृष्ट अधिकारी लगातार सड़को पर टल्ले व डामरीकरण का कार्य धड़ल्ले से करवा रहा है। 

मामला रास्ट्रीय राजमार्ग 534 सतपुली-पौड़ी का है,जहाँ पर आजकल RGB कम्पनी द्वारा डामरीकरण किया जा रहा है। आजकल पार्टिसैंण – ज्वालपा देवी मार्ग पर डामर किया जा रहा है । मगर सड़क पर एक तरफ से हो रहे डामरीकरण ओर  दूसरी तरफ से उखड़ता जा रहा है आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि विगत 15 दिन पहले किया गया डामर उखड़ गया है व सड़क पर रोड़ी ही रोड़ी बिखरी पड़ी है जो कि दो पहिया वाहनों के लिए खतरे की घण्टी बनी हुई है।

मगर विभाग के जिम्मेदार अधिकारी जरा भी सड़क की गुणवत्ता पर ध्यान नही दे रहे है।क्या कमीशन खोरी में सरकारी धन को ठिकाना लगाय जा रहा है।

अब देखना होगा सरकार में बैठे पीडब्ल्यूडी मंत्री सतपाल महाराज प्रदेश में कमीशनखोरी पर कब तक लगाम लगाएंगे।

Also Read This

नंबर प्लेट हटाई, स्कूटी का रंग भी बदला, फिर भी पुलिस की नजर से नहीं बच सके चोर

श्रीनगर गढ़वाल में चोरी की स्कूटी बरामद, दो विधि-विवादित किशोर संरक्षण में; CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने पकड़ाश्रीनगर गढ़वाल: रिपोर्ट- जयप्रकाश नोगाई...

हाईकोर्ट न्यूज़ : दो नगर पालिकाओं में मतदान कल । मतगणना पर अग्रिम आदेशों तक रोक

नैनीताल:रिपोर्ट-कमल जगाती किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव से जुड़े मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। राज्य चुनाव आयोग ने न्यायालय को अवगत कराया...

Related Posts