बड़ी खबर : UKSSSC भर्ती घोटाले में 4 आरोपियों को मिली ज़मानत

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के भर्ती के मामले में चार लोगों को देहरादून कोर्ट से जमानत मिल गई है। यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में आशुतोष कुमार मिश्र की कोर्ट ने चार आरोपियों को जमानत दे दी।पंतनगर विश्वविद्यालय के पूर्व AEO दिनेश चंद्र जोशी के अलावा अभ्यर्थी तुषार चौहान, भावेश जगूड़ी और अंकित रमोला को […]

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के भर्ती के मामले में चार लोगों को देहरादून कोर्ट से जमानत मिल गई है।

यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में आशुतोष कुमार मिश्र की कोर्ट ने चार आरोपियों को जमानत दे दी।पंतनगर विश्वविद्यालय के पूर्व AEO दिनेश चंद्र जोशी के अलावा अभ्यर्थी तुषार चौहान, भावेश जगूड़ी और अंकित रमोला को कोर्ट से जमानत मिल गई।

कोर्ट में इनकी जमानत को लेकर 2 दिन तक बहस चली जिसके बाहर कोर्ट ने इन्हें इस तर्क पर जमानत दे दी कि इनके पास से कोई भी ऐसा रिकवर नहीं हुआ है।

आरोपियों को एक-एक लाख रुपए के मुचलके और एक लाख रुपए का बॉन्ड भरवाया गया है। साथ ही कोर्ट ने जमानत मिलने वाले आरोपियों को देश छोड़ने पर पाबंदी लगाई गई है।

इसके अलावा पेपर लीक मामले में 21 लोगों पर गैंगस्टर लगाई है जिनकी जमानत के अभी कोई आसार नहीं है।

Also Read This

ब्रेकिंग : ज्यूलिकोट दूषित पानी मामले में हाईकोर्ट सख्त,आदेशों के अनुपालन की रिपोर्ट तलब

नैनीताल:रिपोर्ट-कमल जगाती ज्यूलिकोट और आसपास के क्षेत्रों में दूषित पेयजल की समस्या से जुड़ी जनहित याचिका (PIL) पर उत्तराखंड हाईकोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई।...

घास काट रही महिला पर भालू का हमला, पैर चबा डाला;बमुश्किल बची जान

पिथौरागढ़: बेरीनाग विकासखंड के पांखू क्षेत्र के डाडल गांव में घास काटने गई 52 वर्षीय महिला पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में...

Related Posts