ब्रेकिंग : सहायक वन संरक्षक तनुजा परिहार निलंबित

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के राज में लगातार भ्रष्ट अधिकारियों पर गाज गिर रही है। कल ही आईटीआई हरिद्वार के प्रिंसिपल क्लास वन ऑफिसर धारीवाल को सस्पेंड कर दिया था, और अब वन अधिकारी तनुजा भी गड़बड़ी के मामले में निलंबित कर दी गई है। प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु ने दून में […]

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के राज में लगातार भ्रष्ट अधिकारियों पर गाज गिर रही है।

कल ही आईटीआई हरिद्वार के प्रिंसिपल क्लास वन ऑफिसर धारीवाल को सस्पेंड कर दिया था, और अब वन अधिकारी तनुजा भी गड़बड़ी के मामले में निलंबित कर दी गई है।

प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु ने दून में तैनात सहायक वन संरक्षक तनुजा परिहार को अनियमतओं के आरोप में निलंबित कर दिया गया।

तनुजा परिहार के खिलाफ तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर में तैनाती के दौरान प्लांटेशन में गड़बड़ी व तालाब की मिट्टी गायब करने समेत कुछ और अन्य आरोप की जांच चल रही थी।जांच के दौरान ही एसीएफ का दून डिवीजन में तबादला कर दिया गया था।

तनुजा परिहार ने सिर्फ कागजों में ही प्लांटेशन की थी निरीक्षण करने पर प्लांटेशन वाली जमीन पर पत्थर ही मिले थे।

जांच में तनुजा परिहार प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया है। उसके बाद उन्हें निलंबित कर डीएफओ कार्यालय देहरादून  में अटैच कर दिया गया है। प्रमुख सचिव के द्वारा बताया गया कि उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही भी होगी

 

Also Read This

ब्रेकिंग: इन जिलों में कल स्कूल बंद के आदेश जारी

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। 26 सितंबर 2026, शनिवार को नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत और...

बड़ी खबर: हेल्पलाइन पर फोर्स क्लोज शिकायतों पर DM सख्त, स्थलीय जांच के आदेश

मुख्यमंत्री के निर्देशों पर जिलाधिकारी देहरादून ने अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन पर बंद की गई शिकायतों की स्थलीय जांच के निर्देश दिए फोर्स...

Related Posts