बड़ी खबर : नकलमाफियाओं की होंगी संपत्ति जब्त। यूपी के पेपर लीक सरगना और उसके साथी पर रखा इनाम

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती घोटाला मामले में अभियुक्तों पर अब गैंगस्टर एक्ट लगेगा। सीएम धामी ने कहा कि नकल माफिया को बख्शा नहीं जाएगा चाहे फिर इनके पीछे कितने भी बड़े सफेदपोश के हाथ हों। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा युवाओं के सपनों पर डाका डालने वाले नकल माफिया द्वारा काली कमाई […]

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती घोटाला मामले में अभियुक्तों पर अब गैंगस्टर एक्ट लगेगा।

सीएम धामी ने कहा कि नकल माफिया को बख्शा नहीं जाएगा चाहे फिर इनके पीछे कितने भी बड़े सफेदपोश के हाथ हों। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा युवाओं के सपनों पर डाका डालने वाले नकल माफिया द्वारा काली कमाई से बनाई संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट लगाकर जब्त किया जाएगा।

सीएम के सख्त कार्यवाही के निर्देश पर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा एसटीएफ को नकल माफिया पर नकेल कसने और संगठित होकर अपराधियों द्वारा जो अवैध संपत्ति अर्जित की जा रही थी उस पर एक्शन लेने के लिए आदेशित किया गया था।

एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने कहा है कि अब इन निर्देशों के क्रम में एसटीएफ उत्तराखंड की रिपोर्ट पर आज थाना रायपुर पर 21 अभियुक्त पर गैंगस्टर अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज होने से अभियुक्तों की अवैध चल अचल संपत्ति को जब्त करने की विधिवत कार्यवाही शीघ्र शुरू हो पाएगी।

वहीं नकल माफिया की धरपकड़ के तहत अब एसएसपी एसटीएफ उत्तराखंड द्वारा पेपर लीक के सरगना और साथी पर 25-25 हजार का इनाम घोषित कर दिया गया है।

इन दोनों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया है।

1.सैय्यद सादिक मूसा निवासी अंबेडकरनगर उत्तरप्रदेश

2.योगेश्वर राव निवासी लखनऊ उत्तर प्रदेश

Also Read This

ब्रेकिंग: किच्छा-सिरौलीकलां निकाय चुनाव की मतगणना पर हाईकोर्ट ने हटाई रोक

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड उच्च न्यायालय में किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिकाओं में हुए चुनाव की मतगणना नहीं करने को लेकर राज्य चुनाव आयोग...

ब्रेकिंग: उत्तराखंड भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री। इन्हें मिली जिम्मेदारी

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा में संगठन स्तर पर बड़ा बदलाव हुआ है। फणीन्द्रनाथ शर्मा को प्रदेश महामंत्री संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।यह पद अजय...

Related Posts