एक्सक्लूसिव वीडियो: पिता के साथ परीक्षा परिणाम जानने विश्वविद्यालय गया छात्र। कर्मचारी ने की मारपीट

राजीव आंदोलनों और अनियमितताओं को लेकर विवादों में रहने वाला गढ़वाल विश्वविद्यालय प्रशासन इस बार अपने कर्मचारियों के कारण चर्चा में है। गढ़वाल विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें विभाग के कर्मचारी एक छात्र से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। देखिए वीडियो https://youtu.be/a89PwQINf0M   बताया जा रहा है कि […]

राजीव

आंदोलनों और अनियमितताओं को लेकर विवादों में रहने वाला गढ़वाल विश्वविद्यालय प्रशासन इस बार अपने कर्मचारियों के कारण चर्चा में है।

गढ़वाल विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें विभाग के कर्मचारी एक छात्र से मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

देखिए वीडियो

https://youtu.be/a89PwQINf0M

 

बताया जा रहा है कि उक्त छात्र अपने पिता के साथ यहां अपने परीक्षा परिणाम संबंधी शिकायत को लेकर आया था लेकिन कर्मचारी शिकायत का निवारण करने के बजाए छात्र से मारपीट पर उतारू हो गए और उक्त छात्र के पिता के सामने ही एक कर्मचारी ने छात्र को थप्पड़ जड़ दिया।

कुछ छात्र नेताओं ने इस घटना की शिकायत कुलपति से भी की लेकिन बावजूद उसके कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब छात्र आंदोलन का मन बना रहे हैं।
वहीं विश्वविद्यालय कर्मचारी इस वीडियो को लेकर कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं।

Also Read This

ब्रेकिंग : देहरादून में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश 

देहरादून | उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा...

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : तेजाब कांड के आरोपियों को निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा बरकरार

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड उच्च न्यायालय में हल्द्वानी के बनभूलपुरा(इंदिरा नगर)इलाके में तेजाब कांड के आरोपियों की निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा...

Related Posts