बड़ी खबर : हनी ट्रैप का शिकार हुआ हरिद्वार का बिजनेसमैन। मुंबई की बार डांसर ने ठगे ₹45 लाख

हरिद्वार का एक कारोबारी हनीट्रैप का शिकार हो गया और उससे मुंबई की एक बार डांसर ने 45 लाख रुपए ठग लिए। हरिद्वार के कारोबारी की व्हट्सएप कॉल के जरिए अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करके ठगी की गई। आजकल देखा जाए तो हनी ट्रैप की शिकार काफी लोग हो रहे हैं । व्हाट्सएप पर […]

हरिद्वार का एक कारोबारी हनीट्रैप का शिकार हो गया और उससे मुंबई की एक बार डांसर ने 45 लाख रुपए ठग लिए।

हरिद्वार के कारोबारी की व्हट्सएप कॉल के जरिए अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करके ठगी की गई।

आजकल देखा जाए तो हनी ट्रैप की शिकार काफी लोग हो रहे हैं । व्हाट्सएप पर लड़कों की अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल कर रुपए ठग रहे हैं।

कारोबारी ने मुंबई की एक बार डांसर पर ठगी करने का आरोप लगाते हुए कोर्ट के आदेश पर रानीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

रावली महदूद के रहने वाले कारोबारी संदीप कुमार ने बताया कि 2016 में वो बिजनेस के सिलसिले में मुंबई गया था । मुंबई में संदीप कुमार की मुलाकात ओशीवारा की रहने वाली कंचन राज से हुई।

सुनील का दावा है कि करीना मुंबई में बार डांसर है और ऐसे ही अमीर लोगों से दोस्ती करने के बाद ठगती है। 

मुंबई से आने के बाद उसकी फोन पर बात होने लगी और इस दौरान दोनों व्हटसएप पर भी कॉल करने लगे। 

संदीप ने आरोप लगाया है कि व्हटसएप कॉल के दौरान कंचन राज ने अचानक अपने कपडे उतार दिए और उसकी कॉल रिकार्ड कर ली। इसके बाद वो उसे ब्लैकमेल करने लगी और अपने खातों में 45 लाख रुपए मंगा लिए। 

उसकी डिमांड बढने पर कारोबारी संदीप कुमार ने पुलिस से शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ रानीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। ये मुकदमा कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया गया है।

Also Read This

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

वीडियो : जुड़वा प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, हेली एंबुलेंस से देहरादून रेफर

नौगांव/उत्तरकाशी, 12 अगस्त 2026।नीरजउत्तराखंडी नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में जुड़वा गर्भावस्था के दौरान प्रसव करा रही 28 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने पर जिला प्रशासन...

Related Posts