दर्दनाक हादसा: बदरीनाथ हाईवे पर कार-डंपर की भीषण टक्कर, भाई-बहन की मौके पर मौत

देहरादून। बदरीनाथ हाईवे पर सोमवार को मालाकुंठी के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जा रही एक स्विफ्ट कार और सामने से आ रहे डंपर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार डंपर के नीचे जा घुसी। दुर्घटना में कार सवार भाई-बहन की मौके […]

देहरादून। बदरीनाथ हाईवे पर सोमवार को मालाकुंठी के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जा रही एक स्विफ्ट कार और सामने से आ रहे डंपर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।

हादसा इतना भीषण था कि कार डंपर के नीचे जा घुसी। दुर्घटना में कार सवार भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे की सीट पर बैठे दो अन्य लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद एम्स ऋषिकेश भेजा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार ,स्विफ्ट कार में चार लोग सवार होकर ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जा रहे थे। जैसे ही कार मालाकुंठी के समीप एक मोड़ पर पहुंची, तभी श्रीनगर की दिशा से आ रहे डंपर से उसकी आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन डंपर के नीचे जा फंसा।

हादसे की सूचना मिलते ही मुनिकीरेती पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। कार चला रहे युवक और उनके बगल वाली सीट पर बैठी उनकी बहन, जो डांग, श्रीनगर के निवासी बताए जा रहे हैं, ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

वहीं, कार की पिछली सीट पर बैठे दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और बचाव दल ने दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस घायलों के नाम और पते की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

पुलिस ने मृतकों के स्वजन को हादसे की सूचना दे दी है। घटना के बाद बदरीनाथ हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारु कराया।

फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में मोड़ पर आमने-सामने की टक्कर को हादसे की वजह माना जा रहा है। इस दर्दनाक दुर्घटना के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Also Read This

बड़ी खबर : 27 गांवों की लाइफ लाइन कंडारी मोटर मार्ग पर भूस्खलन का संकट । चार दिन से आवाजाही ठप

नौगांव (उत्तरकाशी), 31 अगस्त 2026।नीरज उत्तराखंडी गोडर पट्टी के 27 गांवों की लाइफ लाइन माने जाने वाले कंडारी मोटर मार्ग पर सारीगाड़ के समीप पिछले...

बड़ी खबर : एक ही वार्ड के दो घरों में लाखों की चोरी! पुलिस की मुस्तैदी पर उठे सवाल

  कुमाऊं ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेनादिनेशपुर उधम सिंह नगर : त्योहारी सीजन के बीच दिनेशपुर स्थित वार्ड नंबर-8 में रहने वाली दो महिलाओं के...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts