भयावह भूस्खलन वीडियो : पहाड़ी खिसकने से लोगो में दहशत।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड के चम्पावत में अबतक का सबसे भयावह भूस्खलन देखने को मिला । यहां पूरी की पूरी पहाड़ी के खिसकने की घटना को देखकर लोगों में दहशत भर गई । प्रशासन ने अब वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की है । चम्पावत जिले में टनकपुर से चंपावत जाने वाले राष्ट्रीय महामार्ग में सोमवार […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-

उत्तराखंड के चम्पावत में अबतक का सबसे भयावह भूस्खलन देखने को मिला । यहां पूरी की पूरी पहाड़ी के खिसकने की घटना को देखकर लोगों में दहशत भर गई । प्रशासन ने अब वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की है ।

चम्पावत जिले में टनकपुर से चंपावत जाने वाले राष्ट्रीय महामार्ग में सोमवार सुबह स्वाला के पास पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा खिसक गया । पहाड़ी से बोल्डर, पेड़ और भारी-भरकम मलबा खिसककर खाई में जा गिरा । सड़क में जा रहे वाहनों के पहिये थम गई ।

वाहन चालकों और सवारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए टनकपुर और चंपावत से रूट डायवर्ट कर दिए हैं । हल्द्वानी देवीधुरा पाटी मार्ग का इस्तेमाल करने के लिए कहा गया है।

https://youtu.be/neO5Sk_L7ks

जिलाधिकारी ने बताया कि अत्यधिक मलबा आने के कारण राजमार्ग को खुलने में 48 घंटे लग सकते हैं। यात्रियों द्वारा बनाए गए लाइव वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह पूरी पहाड़ी खिसकने से उसके साथ भारी-भरकम पत्थर और पेड़ एन.एच.में गिर रहे हैं । गनीमत रही कि उस समय उस जगह पर कोई वाहन नहीं था। पुलिस विभाग द्वारा वाहनों को पहले ही रोक दिया गया था । पहाड़ से भूस्खलन देखकर वहां मौजूद यात्रियों के होश उड़ गए ।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts