वीडियो : उद्यान विभाग ने लॉकडाउन की उड़ाई धज्जियाँ, प्रशासन नदारद

सूरज लडवाल/चम्पावत जिले के पाटी ब्लॉक स्थित भिंगराड़ा कस्बे में गुरुवार को उद्द्यान विभाग ने अदरक बीज वितरण करते समय लॉकडाउन की धज्जियाँ उड़ा दी। बताते चलें कि एक ओर जहाँ समाचार पत्रों, टीवी चैनलों, सोसल मीडिया के माध्यम से कोरोना को रोकने का एकमात्र उपाय सामाजिक दूरी बताया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर […]

सूरज लडवाल/चम्पावत

जिले के पाटी ब्लॉक स्थित भिंगराड़ा कस्बे में गुरुवार को उद्द्यान विभाग ने अदरक बीज वितरण करते समय लॉकडाउन की धज्जियाँ उड़ा दी।

बताते चलें कि एक ओर जहाँ समाचार पत्रों, टीवी चैनलों, सोसल मीडिया के माध्यम से कोरोना को रोकने का एकमात्र उपाय सामाजिक दूरी बताया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर उद्द्यान विभाग की कमियों से भिंगराड़ा कस्बे में लॉकडाउन की धज्जियाँ उड़ाई गई हैं।

https://youtu.be/bY3pvGqUPl0

 

बताते चलें कि सरकार द्वारा लोगों से लगातार घरों में रहने की अपील की जा रही है, लेकिन उद्द्यान विभाग भींगराड़ा और चम्पावत जिला प्रशासन की लापरवाही से लॉक डाउन की धज्जियाँ उड़ाई गई हैं। जिससे एक बार फिर जिला प्रशासन की ब्यवस्थाओं की पोल खुल गई है।

गुरुवार को हुए उद्द्यान विभाग के अदरक बीज वितरण कार्यक्रम में वितरण कर्मचारी औऱ क्षेत्रीय लोग बिना मास्क पहने सामाजिक दूरी का उल्लघंन करते नजर आए। वितरण के दौरान लगभग 30 से 35 लोगों की भीड़ देखने को मिली, जो क्षेत्र के लॉकडाउन पर बट्टा लगाता नजर आ रहा है।

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts