कोरोना : देहरादून के होटल में 3 दिन ठहरे ब्रिटिश नागरिक को भी कोरोना। पूरा होटल सील

देहरादून के रीजेंटा होटल में 3 दिन ठहरे ब्रिटिश नागरिकों की कोरोना पॉजिटिव हुआ है। प्रशासन ने पूरा रीजेंटा होटल सील करा दिया है।  सीएमओ देहरादून के अनुसार यह ब्रिटिश नागरिक 12 मार्च को होटल में पहुंचा था और 3 दिन होटल में रहने के बाद वह 15 मार्च को नोएडा चला गया था। नोएडा […]

देहरादून के रीजेंटा होटल में 3 दिन ठहरे ब्रिटिश नागरिकों की कोरोना पॉजिटिव हुआ है। प्रशासन ने पूरा रीजेंटा होटल सील करा दिया है।
 सीएमओ देहरादून के अनुसार यह ब्रिटिश नागरिक 12 मार्च को होटल में पहुंचा था और 3 दिन होटल में रहने के बाद वह 15 मार्च को नोएडा चला गया था। नोएडा में उसने कोरोना के लक्षण सामने आने पर जांच कराई तो पता चला कि उसे संक्रमण है।
 यह व्यक्ति दून के इस होटल में रहने के दौरान लगभग सेलाकुई के 10 कर्मियों के संपर्क में आया था।
 इन सभी व्यक्तियों को  क्वॉरेंटाइन कराया जा रहा है।  देहरादून का चिकित्सा दल इनकी निगरानी करता रहेगा। यह ब्रिटिश नागरिक और किन लोगों के संपर्क में आया तथा कहां-कहां घूमा इसकी भी सघन जांच पड़ताल की जानी जरूरी हो गई है। क्योंकि यह अपने आप में एक बड़ी चुनौती है कि 3 दिन होटल में ठहरने के दौरान वह किन किन लोगों के संपर्क में आया और हाल में वे लोग कहां कहां पर हैं !
 होटल तथा होटल के बाहर संपर्क की स्थिति साफ ना होने पर संक्रमण के समाज में फैलने की आशंका है, इसलिए जांच पड़ताल में लगी टीम से उम्मीद है कि वह बेहद जल्दी उन सभी लोगों लोगों को चिन्हित कर ले और एहतियात के तौर पर क्वॉरेंटाइन कर लेगी।

Also Read This

हादसा : पैराफिट तोड़ 10 फीट नीचे गिरी कार, देंखे वीडियो 

उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। मल्लीताल क्षेत्र में मैट्रोपोल होटल के समीप एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे...

क्राइम :  दो लाख से अधिक कीमत की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

पुरोला, 30 जुलाई 2026।नीरज उत्तराखंडी उत्तरकाशी पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुरोला क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए...

Related Posts