गुड न्यूज़ : अगर आपकी भी खो गई है सीबीएसई की मार्कशीट तो ऐसे घर बैठे मंगाए, जानिए तरीका

अगर आपकी भी सीबीएसई की मार्कशीट कहीं खो गई है तो परेशान ना हो घर बैठे आप मार्कशीट मंगा सकते हैंl सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं की मार्कशीट की दूसरी कॉपी भी उपलब्ध कराने के लिए विकल्प दे दिया हैl सीबीएसई ने डुप्लीकेट एकेडमिक डाक्यूमेंट सिस्टम नाम से पोर्टल जारी किया है। इस पोर्टल के […]

अगर आपकी भी सीबीएसई की मार्कशीट कहीं खो गई है तो परेशान ना हो घर बैठे आप मार्कशीट मंगा सकते हैंl

सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं की मार्कशीट की दूसरी कॉपी भी उपलब्ध कराने के लिए विकल्प दे दिया हैl

सीबीएसई ने डुप्लीकेट एकेडमिक डाक्यूमेंट सिस्टम नाम से पोर्टल जारी किया है। इस पोर्टल के माध्यम से आप घर बैठे अपनी मार्कशीट की डुप्लीकेट कॉपी बनवा कर मंगा सकते हैंl

 इस पोर्टल के माध्यम से डुप्लीकेट मार्कशीट के साथ पासिंग सर्टिफिकेट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया जा सकता है। साथ ही आप ट्रैकिंग सिस्टम के माध्यम से छात्रों को आवेदन की स्थिति व भेजे गए ब्यौरे को जांच सकते हैं।

ऐसे प्राप्त करें मार्कशीट

  • डुप्लीकेट मार्कशीट के लिए सीबीएसई की वेबसाइट https://www.cbseit.in पर जाएं
  • होम पेज पर उपलब्ध Continue लिंक पर क्लिक करेंl
  • अब प्रिंटेड डॉक्यूमेंट पर क्लिक करेंl
  • अब एक नया पेज ओपन होगा,यहां स्टूडेंट अपना क्लास सेलेक्ट कर रोल नंबर, पासिंग ईयर, नाम, पिता का नाम दर्ज कर सर्च करेंl
  • एक नया टैब खुलेगा,अब फॉर्म में अपना पता और मोबाइल नंबर भर कर डॉक्यूमेंट भेजने का मोड सेलेक्ट करेंl
  • इसके बाद आपको जो डुप्लीकेट डॉक्यूमेंट चाहिए, यानी मार्कशीट, सर्टिफिकेट या माइग्रेशन सर्टिफिकेट सेलेक्ट कर अपना पैन कार्ड आदि अपलोड करके प्रोसेस करेंl
  • इसके बाद शुल्क का भुगतान करेंl
  • कुछ ही दिनों में आपके पते पर डुप्लीकेट डॉक्यूमेंट भेज दिया जाएगाl
  • क्षेत्रीय कार्यालय में आवेदन प्राप्त होने पर शैक्षणिक डॉक्यूमेंट्स को प्रिंट कर छात्रों को स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजा जाएगा। 

Also Read This

एक्शन: फार्मासिस्ट गायब, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस में गड़बड़ी; 3 मेडिकल स्टोरों में बिक्री पर रोक

देहरादून/मसूरी: पर्यटकों की नगरी मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण के दौरान दवा बिक्री से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’...

एक्शन: देहरादून में FDA ने की फाइव स्टार होटल से लेकर रेस्टोरेंट तक छापेमारी। 3 रेस्टोरेंट मौके पर बंद;कई सैंपल जांच को भेजे

देहरादून: राजधानी देहरादून में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ा अभियान चलाया। मुख्यमंत्री पुष्कर...

Related Posts