भीषण आग से सैकड़ो मजदूरों की झोपड़ियाँ जलकर राख

लोकेशन :- लालकुआँ  रिपोर्टर :- विशाल सक्सेना  लालकुआँ के निकटवर्ती क्षेत्र मोटाहल्दू के गौला निकासी गेट के समीप बसे मजदूरों कि सैकड़ों झोपड़ियों में भीषण आग लग गई|   स्थानीय लोगों के मुताबिक 100 से अधिक झोपड़ियाँ जलकर राख हो चुकी है|  लोग जब तक आग पर काबू पाते लपटें धीरे-धीरे आसपास की झोपड़ियों को […]

लोकेशन :- लालकुआँ 

रिपोर्टर :- विशाल सक्सेना

 लालकुआँ के निकटवर्ती क्षेत्र मोटाहल्दू के गौला निकासी गेट के समीप बसे मजदूरों कि सैकड़ों झोपड़ियों में भीषण आग लग गई|   स्थानीय लोगों के मुताबिक 100 से अधिक झोपड़ियाँ जलकर राख हो चुकी है|  लोग जब तक आग पर काबू पाते लपटें धीरे-धीरे आसपास की झोपड़ियों को अपने आगोश में ले चुकी थी ।   

बताया जा रहा है कि, मजदूरों का झोपड़ियों में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका है|  घटना की जानकारी मिलने के बाद फायर बिग्रेड मौके पर एक घंटे लेट पहुंची वही स्थानीय लोगों ने लोकल पानी टैंकर की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया | 

सूचना के बाद मौके पर लालकुआं कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई|  वही जानकारी मिलते ही पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन पवन चौहान ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया|  फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नही चल पाया है । गौला नदी में मजदूरी कर इन झोपड़ियों में रात बिताने वाले मजदूरों का आशियाना उनकी आंखों के सामने जलकर राख हो गया और वह कुछ नहीं कर पाए ।

Also Read This

ब्रेकिंग: देहरादून में कल सभी स्कूल बंद, देखें आदेश

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।18 अगस्त...

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

Related Posts