उक्रांद के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों ने किया शराब के ठेके का जमकर विरोध,दिया अल्टीमेटम

डोईवाला मे भानियावाला फ्लाईओवर के पास स्थित शराब की दुकान का उत्तराखंड क्रांति दल के नेतृत्व में सैकड़ों स्थानीय लोगों ने शराब के ठेके का जमकर विरोध किया।  यूकेडी कार्यकर्ताओं ने भानियावाला तिराहा से शराब की दुकान तक रैली निकाली और ठेके का शटर डाउन कर दिया।  यूकेडी के बैनर तले महिलाओं ने सरकार के […]

 यूकेडी के बैनर तले महिलाओं ने सरकार के खिलाफ देर तक जमकर नारेबाजी की। इस दौरान भारी पुलिस बल मौके पर जमा रहा।

शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि, शराब की दुकान दो दिन मे नही हटाई गयी तो बुधवार को शाम चार बजे से दुकान के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया जाएगा।

 यूकेडी नेता सेमवाल ने कहा कि, एक तो शराब की दुकान के दाहिनी तरफ दो प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थान है। दूसरा शराब की दुकान के बाई तरफ दो धार्मिक स्थल है। इसके अलावा शराब की दुकान के आगे से गुजरने वाली सड़क काफी संकरी है और ट्रैफिक का काफी दबाव रहता है।

यूकेडी जिला अध्यक्ष केंद्रपाल सिंह तोपवाल ने कहा कि, शराब की दुकान जिस भूमि पर बनी है उसका लैंड यूज़ कृषि है या कमर्शियल है इस पर सवाल खड़े हो रहे है।

युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष अंकित घिल्डियाल ने बताया कि, यूकेडी कई दिन से ठेके को अन्यत्र शिफ्टिंग की मांग कर रही है। यूकेडी इस बारे में उपजिलाधिकारी और कोतवाल को भी ज्ञापन दे चुके है।

यूकेडी नेता प्रमोद डोभाल ने कहा कि, शराब की दुकान का निर्माण का नक्शा पास किए हुए हैं या नहीं, इस पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

बीना नेगी ने कहा कि, यदि दो दिन मे शराब की दुकान नहीं हटी तो बड़ा जन आंदोलन होगा।

निर्मला भट्ट और तारा देवी ने कहा कि,  शराब की दुकान को अग्निशमन की अनापत्ति भी सवालों के घेरे में है।

ग्रामीणों ने सरकार तक अपनी बात पहुंचाने के लिए शराब के ठेके के पास लोकतांत्रिक तरीके से कोविड-19 पालन करते हुए जमकर विरोध जताया।

आंदोलन में उत्तराखंड क्रांति दल की वार्ड अध्यक्ष निर्मला भट्ट,  तारा देवी , बीना देवी, जी एस गुसाईं, धर्म वीर गुसाईं, अवतार सिंह, अरविंद बिष्ट, अनदीप सिंह नेगी, जय जोशी, सुबोध नौटियाल, पंकज नौडियाल, सार्थक सेमवाल , ओम उपाध्याय,  राम वर्मा,सुरुचि सेमवाल, दीपा देवी, कमला नौटियाल, मोहन जारा खान, प्रीति ,शाहिदा खातून , किरण, पुष्पा चौहान, उर्मिला, कविता, रुकमणी जोशी, माखी देवी, आनंदी बर्थवाल, मधु गुसाईं, शोभा कुमाई, पार्वती देवी, सुलोचना कुमार, अहिल्या, कांति देवी, उषा चौहान, शबनम अली   सहित सैकडों महिलाएं और पुरुष शामिल थे।

Also Read This

ब्रेकिंग: देहरादून में कल सभी स्कूल बंद, देखें आदेश

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।18 अगस्त...

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

Related Posts