दुखद: आपसी विवाद को लेकर पति-पत्नी ने की आत्महत्या

रिपोर्ट :इंद्रजीत असवालपौड़ी :  रिखणीखाल प्रखंड में विगत 27/2/2021 को ग्राम रतवाड में नरेंद्र सिंह व उनकी पत्नी नीतू देवी ने पेड़ से लटक कर  जान दी|जानकारी के अनुसार,पति के साथ किसी बात को लेकर आपसी विवाद हो गया, जिससे रूठकर नीतू देवी घास काटने के बहाने से जंगल की तरफ चली गई|  काफी समय […]

रिपोर्ट :इंद्रजीत असवालपौड़ी : 

रिखणीखाल प्रखंड में विगत 27/2/2021 को ग्राम रतवाड में नरेंद्र सिंह व उनकी पत्नी नीतू देवी ने पेड़ से लटक कर  जान दी|जानकारी के अनुसार,पति के साथ किसी बात को लेकर आपसी विवाद हो गया, जिससे रूठकर नीतू देवी घास काटने के बहाने से जंगल की तरफ चली गई|  काफी समय तक जब नीतू देवी वापस घर नहीं लौटी तो पति नरेंद्र सिंह जंगल की तरफ ढूंढने निकला|  मगर शाम हो गई ना नरेंद्र सिंह वापस आया ना नीतू देवी,जब नरेंद्र की माता जी ने गांव की महिला के साथ उन दोनों को ढूंढने की कोशिश की|  

लेकिन दोनों का कोई अता-पता नहीं चला| थक-हार के नरेंद्र की माता जी ने पूरे गांव को बेटा और बहू की तलाश करने को कहा, जब सब गांव वाले उनको ढूंढने गए तो गांव के कुछ लड़कों की नजर दूर से टार्च के फोकस में पेड़ पे फांसी में लटका नरेंद्र को देखा तो पैरों के तले जमीन खिसक गई|   

लोगो ने पटवारी जी को फोन किया और बताया कि हमारे गांव में पति-पत्नी का झगड़ा हुआ और पति ने फांसी लगा दी मगर पत्नी का कोई पता नहीं है|  पटवारी जी तुरंत अपनी पूरी टीम के साथ घटना स्थल के  पास पहुंच गए फिर लोगो नीतू की खोज की तो कुछ दूरी पर नीतू भी जमीन पर मृत पड़ी थी|  नेपालियों और आस पास के लोगों की मदद से  बड़ी मुश्किल से उनको घर लाए| 

आपको ये बता दें कि ये दोनों अपने पीछे दो मासूम लड़कियाँ छोड़ गए जिनको अभी तक ये भी नहीं पता की मरने के बाद इंसान वापस नहीं आता है | 

कल  28/2/2021 को गांव वाले पोस्ट मार्टम के लिए उनको कोटद्वार ले के आये है आज  1/3/2021को उनका अंतिम संस्कार गाडीघाट में किया जाएगा| जैसे ही लोग इन दोनों को कोटद्वार लेकर पहुचे तो विधायक दलिप सिंह रावत जी ने अपने भाई के साथ मौके पर पहुचे और दुख जताया|  साथ में आये लोगो के लिए  रहने व खाने की व्यवस्था की| 

Also Read This

दुःखद- उत्तराखंड के पूर्व विधानसभा सचिव व कांग्रेस नेता जगदीश चंद्र का निधन

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के पूर्व सचिव और वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगदीश चंद्र का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से प्रदेश के...

एसजीआरआरआईएमएचएस देहरादून में राष्ट्रीय स्तर की पीडी-टेम कार्यशाला संपन्न। बच्चों की किडनी आपात चिकित्सा सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती

देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज (एसजीआरआरआईएमएचएस), देहरादून में बाल रोग विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय 6वीं पीडियाट्रिक डायलिसिस...

Related Posts