पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार   रिपोर्ट- गिरीश चंदोला थराली पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद न्यायालय की ओर से पत्नी की हत्या के आरोपी व्यक्ति को जेल भेज दिया है। मामाला बीती 25 नवम्बर का है। पुलिस के अनुसार बीती 25 […]

पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

 

रिपोर्ट- गिरीश चंदोला
थराली पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद न्यायालय की ओर से पत्नी की हत्या के आरोपी व्यक्ति को जेल भेज दिया है।
मामाला बीती 25 नवम्बर का है। पुलिस के अनुसार बीती 25 नवम्बर को सणकोट निवासी लक्ष्मण सिंह पुत्र स्वर्गीय भवान सिंह की 27 वर्षीय पत्नी बबीता की संदिग्घ परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जिसके बाद 27 नवम्बर को मृतका के पिता नारायणबगड़ ब्लॉक के गढकोट गांव निवासी दीवान सिंह ने लक्ष्मण सिंह के खिलाफ शराब के नशे में बबीता की हत्या का आरोप लगाते हुए राजस्व उप निरीक्षक असेड सिमली को लिखित तहरीर दी। जिसके बाद राजस्व पुलिस की ओर से मामले को रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित कर दिया गया।

जिस पर अब पुलिस की ओर से हत्यारोपी लक्ष्मण सिंह को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है। इधर, थराली थानाध्यक्ष ध्वजवीर सिंह पंवार ने बताया कि, मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। जहां से न्यायालय की ओर से उसे जिला कारागार भेज दिया गया है।

Also Read This

बड़ी खबर : पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश,इन जिलों में आज भी अलर्ट 

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के चलते पहाड़ से मैदान तक बारिश का दौर लगातार जारी है। घने बादलों और रुक-रुककर हो रही...

आखिरी मौका: देहरादून में 1.59 लाख गैस उपभोक्ताओं की E-KYC लंबित । बंद हो जाएगी गैस आपूर्ति 

देहरादून।  अगस्त 2026, नीरज उत्तराखंडी  जनपद देहरादून में घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शनों की E-KYC प्रक्रिया तेजी से चल रही है। भारत सरकार द्वारा निर्धारित 15...

Related Posts