साइबर क्राइम : सचिव का फोटो लगाकर अज्ञात व्यक्ति ने लोगों को किए मैसेज

उत्तराखंड सचिव का फोटो लगाकर एक अज्ञात व्यक्ति ने लोगों को मैसेज किए। सचिव ने इसको लेकर साइबर थाने में तहरीर दे दी है। राज्य में साइबर ठगी को रोकने के लिए काफी प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन साइबर ठग लगातार सक्रिय हैं। सचिव सिंचाई हरिचंद्र सेमवाल ने बताया कि किसी व्यक्ति ने अलग […]

उत्तराखंड सचिव का फोटो लगाकर एक अज्ञात व्यक्ति ने लोगों को मैसेज किए। सचिव ने इसको लेकर साइबर थाने में तहरीर दे दी है।

राज्य में साइबर ठगी को रोकने के लिए काफी प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन साइबर ठग लगातार सक्रिय हैं।

सचिव सिंचाई हरिचंद्र सेमवाल ने बताया कि किसी व्यक्ति ने अलग नम्बर से व्हाट्सएप डीपी में उनका फ़ोटो लगाकर अपना अकाउंट बनाया है और वो सभी को मेसीज भी कर रहा है। 

सचिव हरीचंद्र सेमवाल ने लोगों से अपील की है कि ऐसे व्यक्तियों से सतर्क और सावधान रहे ताकि आपके पदनाम का ग़लत इस्तेमाल न हो ।

सचिव सेमवाल ने साइबर थाने में तहरीर दे दी है और एसएसपी देहरादून को लेटर लिखा है जिसमें लिखा है कि मोबाईल नम्बर 7076522681 ने डिपी पर मेरी फ़ोटो लगायी है व लोगों को संदेश प्रसारित कर रहा है । सम्भावना है कि ये व्यक्ति लोगों को ब्लैकमेल अथवा मेरे पदनाम का दुरूपयोग कर सकता है।

Also Read This

ब्रेकिंग: किच्छा-सिरौलीकलां निकाय चुनाव की मतगणना पर हाईकोर्ट ने हटाई रोक

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड उच्च न्यायालय में किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिकाओं में हुए चुनाव की मतगणना नहीं करने को लेकर राज्य चुनाव आयोग...

ब्रेकिंग: उत्तराखंड भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री। इन्हें मिली जिम्मेदारी

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा में संगठन स्तर पर बड़ा बदलाव हुआ है। फणीन्द्रनाथ शर्मा को प्रदेश महामंत्री संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।यह पद अजय...

Related Posts