बड़ी खबर : प्रदेश को मिलेंगे 18 नए आईएएस। जानिए कब और कौन

उत्तराखंड राज्य को जल्द ही नए 18 आईएएस अफसर मिलने वाले हैं। राज्य प्रशासनिक सेवा के पहले बैच के पीसीएस अधिकारी शुक्रवार यानी आज डीपीसी के बाद प्रमोट हो जाएंगे। इन पीसीएस अफसरों को प्रमोशन होने पर आईएएस में 2013 से 2015 तक का बैच आवंटित किया जाएगा। इस लिहाज से ये सभी अफसर जिलाधिकारी […]

उत्तराखंड राज्य को जल्द ही नए 18 आईएएस अफसर मिलने वाले हैं। राज्य प्रशासनिक सेवा के पहले बैच के पीसीएस अधिकारी शुक्रवार यानी आज डीपीसी के बाद प्रमोट हो जाएंगे।

इन पीसीएस अफसरों को प्रमोशन होने पर आईएएस में 2013 से 2015 तक का बैच आवंटित किया जाएगा। इस लिहाज से ये सभी अफसर जिलाधिकारी के रूप में तैनाती पाने के अधिकृत होंगे।

एक तरफ जहां 2002 बैच के पीपीएस अफसर पदोन्नत होकर जिलों में कप्तानी कर चुके हैं वही 2002 बैच के राज्य प्रशासनिक सेवा के अवसर लंबे समय से अपने प्रमोशन के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट से जीतने के बाद ही सरकार ने इन्हें प्रमोट नहीं किया,जिसके बाद पीसीएस अफसर विनोद गिरि गोस्वामी ने सुप्रीम कोर्ट में मानहानि याचिका दाखिल की। इस पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को आदेश दिया है कि डीपीसी कराकर पात्र लोगों को आईएएस में पदोन्नति दी जाए।

कौन-कौन है पदोन्नति की लिस्ट में शामिल:

  • ललित रयाल
  • आनंद श्रीवास्तव 
  • हरीश कांडपाल
  • गिरधारी रावत
  • मेहरबान सिंह बिष्ट
  • आलोक पांडे
  • बंशीधर तिवारी
  • रुचि रयाल
  • झरना कमठान
  • दीप्ति सिंह
  • रवनीत चीमा
  • प्रकाश चंद
  • निधि यादव
  • प्रशांत
  • आशीष भटगई
  • विनोद गिरि गोस्वामी
  • संजय 
  • नवनीत पांडे 

 

Also Read This

रेयर डिजीज से जूझ रहे बच्चों के लिए प्रशासन बना सहारा, 10 बच्चों के इलाज को 9.60 लाख

रेयर डिजीज से जूझ रहे 10 बच्चों के उपचार को 9.60 लाख रुपये की मदद अब तक 32 बच्चों का चिन्हीकरण, 22 का...

मां की तस्वीर लेकर ED दफ्तर पहुंचे पूर्व CM हरीश रावत; बोले- “ED ने बुलाया, हम खरामे-खरामे चले आए”

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के देहरादून स्थित कार्यालय पहुंचे। उन्हें 2016 के एक...

Related Posts