बड़ी खबर : चर्चित पूर्व आईएएस की पत्नी पहुंची विजिलेंस मुख्यालय। 4 घंटे हुई पूछताछ। नहीं दे पाई सवालों के जवाब

आय से अधिक संपत्ति के मामले में जेल बंद बहुचर्चित पूर्व आईएएस अधिकारी रामविलास यादव की पत्नी कुसुम यादव  सोमवार को  विजिलेंस मुख्यालय पहुंची।विजिलेंस ने करीब चार घंटे की लंबी पूछताछ कुसुम यादव से की। जांच अधिकारी की देखरेख में टीम ने उनसे खातों में जमा धनराशि व अन्य संपत्तियों के दस्तावेज दिखाने के लिए […]

आय से अधिक संपत्ति के मामले में जेल बंद बहुचर्चित पूर्व आईएएस अधिकारी रामविलास यादव की पत्नी कुसुम यादव  सोमवार को  विजिलेंस मुख्यालय पहुंची।विजिलेंस ने करीब चार घंटे की लंबी पूछताछ कुसुम यादव से की।

जांच अधिकारी की देखरेख में टीम ने उनसे खातों में जमा धनराशि व अन्य संपत्तियों के दस्तावेज दिखाने के लिए कहा, लेकिन वह पूरे दस्तावेज सफाई के तौर पर नहीं दिखा पाई।जिसके चलते विजिलेंस उन्हें दोबारा पूछताछ के लिए बुला सकती है।

कुसुम यादव को सुप्रीम कोर्ट ने अग्रिम जमानत  देते हुए विजिलेंस जांच में सहयोग करने का आदेश दिए जिसके बाद अचानक कुसुम यादव अपने बयान दर्ज कराने विजिलेंस मुख्यालय पहुंच गई।विजिलेंस ने करीब चार घंटे की लंबी पूछताछ के बाद कुसुम यादव को जाने दिया।

पूर्व आईएएस रामविलास यादव की पत्नी कुसुम यादव को विजिलेंस पूछताछ के लिए कई बार नोटिस भेज चुकी थी, लेकिन वो विजिलेंस से समक्ष पेश नहीं हो रही थीं। कुसुम यादव को डर था कि विजिलेंस उन्हें गिरफ्तार कर सकती है।वहीं गिरफ्तार से बचने के लिए कुसुम यादव ने सुप्रीम कोर्ट ने गई थी,सुप्रीम कोर्ट ने कुसुम यादव को सशर्त अग्रिम जमानत देते विजिलेंस के समक्ष पेश होकर जांच में सहयोग करने की हिदायत दी थी।

गिरफ्तारी से बचने के लिए जमानत के कागज लेकर कुसुम विजिलेंस के समक्ष पूछताछ के लिए पहुंची और बयान दर्ज कराया।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: 6 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर;देंखे लिस्ट

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के विभागीय दायित्वों में फेरबदल किया है। शासन की ओर से 17 नवंबर 2026...

QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले की पूरी जानकारी, समस्त कार्यक्रमों की समय-सारणी अपने फोन पर होगी उपलब्ध

जयप्रकाश श्रीनगर गढ़वाल......महापौर आरती भंडारी ने किया विशेष QR कोड लॉन्च, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मिलेगी डिजिटल सुविधा; मेले को तकनीक से जोड़ने...

Related Posts