बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। लेकिन ये मौका 2दिन बाद खत्म हो जाएगा।
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल सिलेक्शन (IBPS) ने RRB ऑफिसर, पीओ और क्लर्क पदों पर 13,217 वैकेंसी निकाली है।
आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और इसका अंतिम दिन 21 सितंबर 2025 तय किया गया है। अगर आपने अभी तक ये फॉर्म नहीं भरा हैं तो जल्दी भर दीजिए।
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस फॉर्म से रिलेटेड सभी जानकारी नीचे पढ़ सकते हैं।
IBPS RRB Recruitment 2025: पदों का विवरण
- कुल पद – 13,217
- पदनाम – ऑफिसर स्केल-I, II, III (PO), ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क)
- भर्ती संगठन – IBPS (Institute of Banking Personnel Selection)
शैक्षणिक योग्यता
- ऑफिसर स्केल-I, II, III (RRB PO) – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन अनिवार्य।
- आईटी ऑफिसर – इलेक्ट्रॉनिक्स, कम्युनिकेशन, कंप्यूटर साइंस या आईटी में बैचलर डिग्री।
- लॉ ऑफिसर – लॉ (LLB) की डिग्री।
- एग्रीकल्चर ऑफिसर – एग्रीकल्चर, हॉर्टिकल्चर, डेयरी, वेटरनरी साइंस, फिजिकल साइंस या इंजीनियरिंग में डिग्री।
आवेदन शुल्क
- जनरल/OBC/EWS – ₹850
- SC/ST/PWD – ₹175
- शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड में होगा।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
- प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
- मुख्य परीक्षा (Mains)
- साक्षात्कार (Interview) – केवल ऑफिसर स्केल पदों के लिए।
👉 क्लर्क (ऑफिस असिस्टेंट) पदों पर चयन सिर्फ प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के आधार पर होगा।
ऐसे करें आवेदन (How to Apply for IBPS RRB 2025)
- सबसे पहले ibps.in पर जाएं।
- होमपेज पर CRP RRB XIV Application Link पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- ऑनलाइन शुल्क जमा करें और फाइनल सबमिट करें।
- भविष्य की जरूरत के लिए आवेदन की कॉपी प्रिंट कर लें।
IBPS RRB Recruitment 2025: महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन शुरू – 1 सितंबर 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि – 21 सितंबर 2025
- एडमिट कार्ड जारी – जल्द घोषित होगा
- प्रारंभिक परीक्षा – अक्टूबर 2025 (संभावित)



