ब्रेकिंग : इस बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर नौकरी का सुनहरा मौका। पढ़िए पूरी जानकारी  

IDBI Bank SO Recruitment 2026 : बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर है। आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 31 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 14 […]

IDBI Bank SO Recruitment 2026 : बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर है। आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 31 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 14 जुलाई 2026 से 26 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

उम्मीदवार IDBI बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। बैंक ने विभिन्न विभागों में अनुभवी और योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इन पदों पर होगी भर्ती

आईडीबीआई बैंक की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार भर्ती विभिन्न स्पेशलिस्ट पदों के लिए की जाएगी। इसमें ऑडिट, इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट, लीगल और सिक्योरिटी ऑफिसर के पद शामिल हैं।

भर्ती के तहत ऑडिट-इन्फॉर्मेशन सिस्टम (IS) के 10 पद, इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट (IMD) – प्रीमाइसेस के 8 पद, लीगल विभाग के 9 पद और सिक्योरिटी ऑफिसर के 4 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस प्रकार कुल 31 रिक्त पद भरे जाएंगे।

ये भी पढ़े :

योग्यता और आयु सीमा क्या है?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित पद के अनुसार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक, लॉ में ग्रेजुएशन, बीई, बीटेक, एमई, एमटेक, एमएससी या अन्य निर्धारित शैक्षणिक योग्यता होना अनिवार्य है।

आयु सीमा भी पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। न्यूनतम आयु 25 या 35 वर्ष, जबकि अधिकतम आयु 35, 40 या 45 वर्ष तक रखी गई है। उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। विस्तृत पात्रता की जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ना चाहिए।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

उम्मीदवार 14 जुलाई से 26 जुलाई 2026 के बीच IDBI बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे और निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा।

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,050 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग (PwBD) वर्ग के अभ्यर्थियों को 250 रुपये शुल्क देना होगा।

जो उम्मीदवार बैंकिंग सेक्टर में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के रूप में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह भर्ती एक अच्छा अवसर मानी जा रही है। अंतिम समय की तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।

Download PDF: IDBI Bank SO Recruitment 2026 pdf

Also Read This

ब्रेकिंग: देहरादून में कल सभी स्कूल बंद, देखें आदेश

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।18 अगस्त...

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts