अवैध : विकासनगर में अंग्रेजी व देशी शराब की दुकानों पर धड़ल्ले से हो रही ओवररेटिंग। प्रशासन मौन

Ìइंद्रजीत असवाल

विकासनगर देहरादून 

यूं तो शराब के अधिकतर ठेकों में शराब की ओवर रेटिंग की खबरे आये दिन सोशल मीडिया में छायीं रहती है और सम्बंधित विभाग या प्रशासन कभी कभी इनपे छापेमारी भी करता है लेकिन फिर भी ये लोग बाज नही आते।

आज हम आपको विकासनगर (देहरादून) के शराब के ठेकों की हालत बता रहे हैं इनमें जो देशी शराब का ठेका है उसकी खिड़की सुबह 7 बजे ही खुल जाती है और रेट में 40 रुपये का अंतर रहता है,जबकि उत्तराखंड आभकारी विभाग द्वारा ठेके खुलने का समय 10 बजे का है।

वही यदि हम बात अंग्रेजी शराब के ठेके की करते हैं तो ये ठेका निर्धारित समय से तो खुलता है लेकिन यहाँ पर भी जमकर ओवर रेट लिए जाते हैं। यदि गलती से किसी ग्राहक ने सेल्समैन से रेट के ऊपर बात कर दी तो ये लोग ग्राहक से गाली गलौज तक कर लेते हैं।

इस मामले में हमारे द्वारा आबकारी इंस्पेक्टर हरीश जोशी से जब बात की गई तो उनका कहना था कि हम लगातार इनपर छापेमारी करते हैं व चालान भी करते हैं पर ये लोग फिर भी बाज नही आते।

देशी शराब के ठेके के खुलने की बात पर उनका कहना था कि वे जल्द इस पर कार्यवाही करेंगे, अब देखने वाली बात यह होगी कि कब इन पर कार्यवाही होती है ।

अब बात पते की ये भी है कि बिना मिलीभगत से ये काम नहीं हो रहा सम्बंधित विभाग व कुछ प्रशासनिक अधिकारियों की शह में ये काम हो रहा है यदि ऐसा नहीं है तो फिर चालान के बाद भी ओबर रेटिंग क्यो होती है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts