सुरक्षा दीवार के नाम पर किया जा रहा अवैध खनन

इंद्रजीत असवाल सतपुली :  आज नगर पंचायत सतपुली की नयार नदी पर बन रहे सिंचाई विभाग द्वारा सुरक्षा दीवार का मुआयना करने उपजिलाअधिकारी संदीप कुमार मौके पर पहुंचे l मौके पर उनके द्वारा अधिकारियों से कई प्रश्न किए गए l  शिकायत कर्ता के द्वारा उपजिलाधिकारी को जो सूचना दी गई थी उस सूचना के अनुसार […]

इंद्रजीत असवाल

सतपुली : 

आज नगर पंचायत सतपुली की नयार नदी पर बन रहे सिंचाई विभाग द्वारा सुरक्षा दीवार का मुआयना करने उपजिलाअधिकारी संदीप कुमार मौके पर पहुंचे l मौके पर उनके द्वारा अधिकारियों से कई प्रश्न किए गए l  शिकायत कर्ता के द्वारा उपजिलाधिकारी को जो सूचना दी गई थी उस सूचना के अनुसार सुरक्षा दीवार तो लगभग ठीक ही बन रही है, लेकिन जो उसमें खनन किया जा रहा है वह गैर कानूनी है l 

इस खनन में 2 पोकलेन मशीन व दो जेसीबी का उपयोग किया जा रहा है| प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार यहां पर ट्रक डंपर भी चल रहे हैं| जिससे अनुमान लगाया जा सकता है कि, सुरक्षा दीवार के नाम पर अवैध खनन भी किया जा रहा है l प्रशासनिक टीम के पहुंचने पर भी पोकलेन मशीन वहीं पर खड़ी थी तथा डंपर गायब थे l इस मामले में उप जिलाधिकारी संदीप कुमार ने कार्यदाई संस्था व सिंचाई विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को आदेश दिया कि वह कल तक पोकलेन व जेसीबी आदि मशीनों की परमिशन कार्यालय में उपलब्ध करवाएं, अन्यथा इस पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी l 

Also Read This

एसजीआरआरआईएमएचएस देहरादून में राष्ट्रीय स्तर की पीडी-टेम कार्यशाला संपन्न। बच्चों की किडनी आपात चिकित्सा सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती

देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज (एसजीआरआरआईएमएचएस), देहरादून में बाल रोग विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय 6वीं पीडियाट्रिक डायलिसिस...

दर्दनाक हादसा: देहरादून में बीच शहर बेकाबू सिटी बस ने 6 लोगो को कुचला। एक की मौत, 5 की हालत गंभीर

देहरादून। राजधानी देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र स्थित लालपुर में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। एक बेकाबू...

Related Posts