खनन गैंग्स ऑफ कोटद्वार : पूर्व ब्लाक प्रमुख पर जान से मारने की धमकी का आरोप

कोटद्वार में खनन से उपज रहा अपराध: अब पार्षद ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर लगाया जान से मारने की धमकी देने का आरोप। कोटद्वार। कोटद्वार की खोह और सुखरो नदी में रिवर ट्रेनिंग के नाम पर हो रहे गैर नियमानुसार खनन से कोटद्वार में अपराध को बढ़ावा मिल रहा है। सुखरो नदी में गैर नियमानुसार […]

कोटद्वार में खनन से उपज रहा अपराध: अब पार्षद ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर लगाया जान से मारने की धमकी देने का आरोप।
कोटद्वार। कोटद्वार की खोह और सुखरो नदी में रिवर ट्रेनिंग के नाम पर हो रहे गैर नियमानुसार खनन से कोटद्वार में अपराध को बढ़ावा मिल रहा है।

सुखरो नदी में गैर नियमानुसार हो रहे खनन की लाइव वीडियो कवरेज करने पर खनन कारियों पर पत्रकार राजीव गौड़ ने मारपीट और जान से मारने का आरोप लगाया था। अब नगर निगम के पार्षद सूरज प्रसाद कांति ने खोह नदी में हो रहे गैर नियमानुसार खनन की लाइव वीडियो कवरेज करने पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेश असवाल पर जान से मारकर उसी नदी में गाड़ देने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

आरोप-प्रत्यारोप कितने सही और गलत है यह तो जांच के बाद ही पता चल पायेगा, लेकिन कोटद्वार में इसको लेकर कोई बड़ा अपराध होने का अंदेशा बन गया है। इस खनन को लेकर बढ़ रहे अपराध को पुलिस भी सवालों के घेरे में आ रही है।

पार्षद ने एसडीएम को दिया ज्ञापन
नगर निगम के वार्ड नंबर छ: के पार्षद सूरज प्रसाद कांति ने उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि खोह नदी में पट धारकों द्वारा नियमों के विपरीत खनन किया जा रहा है।

रिवर चैनलाइजेशन में स्पष्ट है कि नदी के प्रवाह क्षेत्र की दोनों किनारों से 25-25 प्रतिशत छोड़कर बाकी बचे मध्य में पचास प्रतिशत भाग पर तीन मीटर गहराई तक ही खनन किया जा सकता ह। परिणाम स्वरूप   खोह नदी के तटबंधों को खोदकर नदी को चौड़ा किया जा रहा है और नदी को 8 से 10 मीटर गहरा खोदा जा रहा है।

कई स्थानों पर बीस मीटर तक खोद दिया गया है। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत पूर्व में भी प्रशासन से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। गत बुधवार को सांय को जनता के बुलाने पर खोह नदी में चल रहे खनन को देखने पहुंचे तो वहां नियमों के विपरीत खनन हो रहा था।

अवैध खनन मुद्दा

सूरज प्रसाद कांति ने कहा कि उन्होंने फेसबुक के माध्यम से लाइव रहते हुए जनता को खोह नदी में हो रहे गैर नियमानुसार खनन को दिखाया।

यह देखकर पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेश असवाल भड़क गये। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने अभ्रद भाषा का प्रयोग कर गाली-गलौज की और जान से मारकर खोह नदी में गाड़ देने की धमकी दी।

यह घटना उस समय हुई जब तहसील के अधिकारी खोह नदी में जांच कर रहे थे। पार्षद ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और उन्हें सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

नियम विरूद्ध खनन पर रोक लगाने की मांग की
पार्षद सूरज प्रसाद कांति ने उपजिलाधिकारी से खोह नदी में रिवर चैनलाइजेशन के नाम पर हो रहे नियम विरूद्ध खनन पर शीघ्र रोक लगाने, खोह नदी का स्थलीय निरीक्षण करने, खनन पट्टा नियमावली के अलावा अतिरिक्त खुदान की पुष्टि होने पर अर्थदंड लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण विश्व कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा है।

आवाज़ उठाने पर मुकदमा 

ऐसी स्थिति में प्रशासन खोह नदी में हो रहे नियम विरूद्ध खनन पर कार्रवाई न कर लोगों को आंदोलन के लिए मजबूर कर रहा है। उन्होंने जल्द ही उक्त मांगों पर कार्यवाही न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

पार्षद ने कहा कि पूर्व में भी खोह नदी में नियम विरूद्ध खनन के खिलाफ आवाज उठाने पर उनके खिलाफ फर्जी मुकदमें दर्ज किये गये थे एवं उनके साथ मारपीट की गई थी। जिस कारण उन्हें जानमाल का खतरा बना हुआ है।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts