कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले!

आज संपूर्ण प्रदेश की निगाहें मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की कैबिनेट पर टिकी हुई थी क्योंकि, जनता नाइट कर्फ्यू एवं स्कूल खोलने के संबंध में शासन के निर्णय जानने के लिए जनता तीरथ कैबिनेट के निर्णय का इंतजार कर रही थी| आज कैबिनेट में निम्नलिखित फैसले लिए गए| 1- गैरसैंण कमिश्नरी वाला निर्णय स्थगित किया […]

आज संपूर्ण प्रदेश की निगाहें मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की कैबिनेट पर टिकी हुई थी क्योंकि, जनता नाइट कर्फ्यू एवं स्कूल खोलने के संबंध में शासन के निर्णय जानने के लिए जनता तीरथ कैबिनेट के निर्णय का इंतजार कर रही थी|

आज कैबिनेट में निम्नलिखित फैसले लिए गए|

1- गैरसैंण कमिश्नरी वाला निर्णय स्थगित किया गया, पूर्व सरकार ने लिया था निर्णय, जनभावनाओं का सम्मान करते हुए निर्णय स्थगित किया गया| 

2- देहरादून नगर निगम क्षेत्र में लगेगा नाइट कर्फ्यू, रात्रि 10 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा नाइट कर्फ्यू

3 – 30 अप्रैल तक कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद किये गए

इसमें देहरादून जनपद में चकराता कालसी को छोड़

सम्पूर्ण हरिद्वार जनपद ,

नैनीताल नगर पालिका, नगर निगम हल्द्वानी में स्कूल बंद रहेंगे

4- मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना को कैबिनेट की मंजूरी मिली

2 लड़कियो के जन्म होने पर महालक्ष्मी किट का लाभ दिया जाएगा,

1 किट की कीमत साढ़े 3 हजार रुपये होगी

5 – कोविड 19 के चलते कुम्भ में होने वाली खरीद के लिए प्रोक्यूमेंट रूल में छूट की सीमा 6 माह और बढ़ाई गयी,

6 – ग्राम पंचायतों में भवन निर्माण या जीर्णोद्धार का होगा काम, हर ग्राम पंचायत में बनेगा पंचायत भवन , 3 साल में हर ग्राम पंचायत में बनेगा भवन, 25 प्रतिशत धन पंचायतों के स्त्रोत से वहन होगा, 2338 ग्राम पंचायतों में भवन बनेगा,

7 – राज्य में प्लास्टिक पार्क बनेगा, केंद्र और राज्य मिलकर बनाएगा पार्क, 40 हेक्टेयर पर बनेगा प्लास्टिक पार्क, जमीन हस्‍तांरण में स्टाम्प शुल्क नहीं लिया जाएगा,

सितारगंज में बनेगा प्लास्टिक पार्क, उद्योग विभाग से सिडकुल को जमीन ट्रांसफर होगी,

8 – लैब टेक्नीशियन के 168 पदों को रिक्रूटमेंट किया जाएगा ,

9 – किसाऊ जल विद्युत परियोजना के लिए 1 करोड़ मंजूर, इस धन से भूकम्प अध्ययन, तकनीकी सेवा, हयड्रोनिक अध्ययन का काम किया जाएगा,

10 – विद्यालयी शिक्षा नियमावली में संशोधन, वोकेशनल एजुकेशन में अभ्यर्थी को सर्टिफिकेट देने का होगा प्रावधान, धारा 91 में एक और संशोधन किया गया, सरकारी मृतक नाम की जगह पर मृतक सेवक लिखा जाएगा,

बोर्ड एग्जाम 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए खुले रहेंगे स्कूल,

11- गेहूं का एमएसपी हुआ निर्धारित, 1975 होगा एमएसपी, 20 बोनस मिलेगा, 2.2 लाख मीट्रिक टन गेहूं की होगी खरीद

12- चिटफण्ड कंपनियों पर पांबन्धी लगाने के लिए बने रूल को मिली कैबिनेट की मंजूरी,

Also Read This

ब्रेकिंग: देहरादून में कल सभी स्कूल बंद, देखें आदेश

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।18 अगस्त...

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

Related Posts