सड़क पर बेखौफ घूमता बाघ हुआ कैमरे में कैद

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के रामनगर में सड़क पर विचरण करते एक बाघ का साफ वीडियो बना है । वीडियो में बाघ सड़क पर घूमता और फिर जंगल की तरफ जाने का मन बनाते कैद हुआ है । नैनीताल जिले के रामनगर स्थित कॉर्बेट नेशनल पार्क व आसपास लगभग 272 बाघ हैं, और यहां आए […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड के रामनगर में सड़क पर विचरण करते एक बाघ का साफ वीडियो बना है । वीडियो में बाघ सड़क पर घूमता और फिर जंगल की तरफ जाने का मन बनाते कैद हुआ है ।

नैनीताल जिले के रामनगर स्थित कॉर्बेट नेशनल पार्क व आसपास लगभग 272 बाघ हैं, और यहां आए दिन बाघों के वीडियो बनते रहते हैं । जानकारी के अनुसार शुक्रवार भी एक वीडियो बना है, जिसमें एक वयस्क बाघ सड़क किनारे घूमता नजर आ रहा है ।

रामनगर से डॉन परेवा और भुजान गांव की तरफ जाने वाले मार्ग में बाघ के पीछे से बनाए गए वीडियो में बाघ निडरता के साथ चल रहा है । बाघ एक बार जंगल की तरफ जाने का मन बनाता है लेकिन कुछ सोचकर दोबारा सड़क में चलने लगता है । रामनगर से कई पहाड़ी और मैदानी गांवों को जोड़ने वाले इस मार्ग में वाहनों की आवाजाही लगी रहती है । वीडियो बनाने के दौरान भी बाघ के आगे आगे एक दिल्ली नंबर की काली ईको स्पोर्ट्स कार चल रही है, जिसमें से यात्री बाघ का सुंदर नजारा ले रहे हैं ।

Also Read This

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

Related Posts